Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जवाब ना देने पर चुकाने होंगे 10 करोड़

Nayanthara-Dhanush Controversy: धनुष ने नयनतारा को उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेरीटेल’ के लिए लीगल नोटिस भेजा। एक्टर के लीगल नोटिस के जवाब में नयनतारा ने एक ओपन लेटर लिख धनुष के इस हरकत आलोचना की थी। जिसके बाद इस लेटर पर रिएक्शन देते हुए धनुष के वकील ने एक्ट्रेस और नेटफ्लिक्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया हैं

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 4:21 PM
Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम (Photo Credit-Social Media)

Nayanthara-Dhanush Controversy: नयनतारा आज अपना 40 बर्थडे मना रही है। साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वाली नयनतारा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेरीटेल’ है। जिसका ट्रेलर पिछले हफ्ते ही रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर की रिलीज के बाद साउथ के एक्टर धनुष ने एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया। नयनतारा ने भी इस पर एक्टर के नाम एक ओपन लेटर लिख कर उनके लीगल नोटिस की काफी आलोचना की। जिसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया।

इस पर अब धनुष के वकील ने अपना रिएक्शन दिया है। नयनतारा और नेटफ्लिक्स को धनुष के वकील ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। साथ ही यह भी कहा है कि, अगर वह अपनी डॉक्यूमेंट्री से सीन नहीं हटाती है तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा सकता है। बता दें, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने धनुष के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की 3 सेंकेंड की क्लिप का इस्तेमाल की थी। जिसको लेकर एक्टर ने नयनतारा को लीगल नोटिस भेजा है।

धनुष के वकील ने क्या कहा


एक्टर धनुष के वकील का यह बयान सोशल मीडिया पर एक्टर के एक फैन ने शेयर किया है। इस बयान में कहा गया है कि,"मेरे क्लाइंट (धनुष) फिल्म के निर्माता हैं और वह ये अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के बनाने के लिए एक-एक पैसा कहां खर्च किया है। आपके मुवक्किल (नयनतारा) ने कहा है कि मेरे मुवक्किल ने किसी भी व्यक्ति को बिहाइंड द सीन फुटेज शूट करने के लिए नहीं कहा है और यह बयान निराधार है। आपके मुवक्किल को इसका कड़ा सबूत देना होगा।" धनुष के वकील ने आगे बताया कि, "विरोधी पक्ष के लोगों ने इस क्लिप के इस्तेमाल पर जो दलीलें दी है वह मेरे मुवक्किल (धनुष) को अस्पष्ट लगा। जो फुटेज डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल की गई है वो फिल्म निर्माता धनुष की है ना कि उसकी जिसने इस को रिकॉर्ड किया है।"

 

24 घंटे के अंदर हटाए सीन

आखिरी में धनुष के वकील ने कहा, 24 घंटे के भीतर नयनतारा अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल’ से फिल्म 'नानुम राउडी धान' पर मेरे क्लाइंट के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले सीन को तुरंत हटा दे। अगर 24 घंटे के अंदर ऐसा नहीं होता है तो मेरे मुवक्किल नयनतारा और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ 10 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगने सहित उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"

क्या है पूरा मामला

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल' जो की 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने धनुष के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की एक छोटी सी 3 सेंकेंड की क्लिप का इस्तेमाल की थी। बता दें इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आई थी, वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पति विग्नेश शिवन थे।

Kangana Ranaut: 13 कट के बाद सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी कंगना की Emergency! जानें सेंसर बोर्ड ने कौन से सीन पर चलाई कैंची

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।