Kangana Ranaut: 13 कट के बाद सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी कंगना की Emergency! जानें सेंसर बोर्ड ने कौन से सीन पर चलाई कैंची

Kangana Ranaut's Emergency: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' अगले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पिछले काफी समय से इस फैंस कंगना की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kangana Ranaut: इस साल रिलीज नहीं होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’

Kangana Ranaut's Emergency: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। कंगना ने बताया सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद यह फिल्म अगले साल 17 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें पहले 'इमरजेंसी' 14 जून, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया गया। कंगना ने अपने फैंस को इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट


कंगना अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में बताया। पोस्ट में कंगना ने कहा, "देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महागाथा और वह क्षण जिसने भारत की नियति बदल दी। 'इमरजेंसी' अगले साल 17.01.2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!' कंगना के इन अनाउसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साईटेड नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

इससे पहले फिल्म को 14 जून, 2024 को रिलीज किया जाना था। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बड़ा दिया गया। इसके बाद इसको 6 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाना था लेकिन इसकी डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया। अब इस फिल्म को अगले साल 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का सर्टिफिकेट हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि इसका रनटाइम 147 मिनट से घटाकर 146 मिनट कर दिया गया है। इससे पता चलता है कि फिल्म में की गई कटौती कुल मिलाकर बस एक मिनट की हुईं है।

 

कौन-कौन है फिल्म में

कंगना रनौत इस फिल्म की राइटर, डायरेक्टर और निर्माता की है, इसके साथ ही वह इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम कर रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। श्रेयस तलपड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है, जबकि अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाया है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

सेंसर बोर्ड ने दिया था 13 कट लगाने का आदेश

बता दें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को यू/ए सर्टिफिकेट जारी करने के बाद इसमें करीब 13 कट लगाने का आदेश दिया था। बोर्ड द्वारा सुझाए गए नए कट में कुछ हिंसक दृश्य और जरनैल सिंह भिंडरावाले का एक संवाद को हटाना शामिल है, जो उस समय खालिस्तान आंदोलन की स्थापना में एक प्रमुख नाम था। यह निर्णय कई सिख समूहों द्वारा की गई कई शिकायतों के बाद लिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।

आइए जानते हैं किस-किस सीन पर उठा था विवाद

  • बोर्ड ने इमरजेंसी की टीम से कहा है कि, वे इस बात का डिस्केलमर में शामिल करें कि फिल्म की घटनाएँ "सच्ची घटनाओं से प्रेरित" हैं या आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं का "नाटकीय रूपांतरण" को दर्शाती हैं। बोर्ड ने यह कहा था कि,फिल्म देखने वाले दर्शकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वह जो फिल्म देख रहे हैं वह पूर तरह से सच पर आधारित नहीं है।
  • सीबीएफसी ने फिल्म की टीम से उस सीन के पर ऐतिहासिक सबूत पेश करने को कहा जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि "चीन ने असम को भारत से काट दिया था"। कथित तौर पर यह सीन फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है और बोर्ड ने इमरजेंसी की टीम से इस सीन का सोर्स बताने को कहा था।
  • इमरजेंसी फिल्म में भिंडरावाले और संजय गांधी के बीच एक बातचीत को दिखाई गई है जिसमें भिंडरावाले संजय गांधी से यह कहते है कि, आपकी पार्टी को वोट चाहिए जबकि हमें खालिस्तान चाहिए( 'तवादी पार्टी नु वोट चाइदे ने, ते सानू चैंडये खालिस्तान')। सीबीएफसी इस सीन को फिल्म से हटाने के लिए कहा था। वहीं बोर्ड ने इस सीन के सोर्स के इसके बारे में भी फिल्म की टीम से पूछा।
  • इस फिल्म से भिंडरावाले के कम से कम तीन सीन को बोर्ड ने हटाने के लिए कहा गया है। इनमें से एक सीन में संजय गांधी और राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बीच बातचीत है, जबकि दूसरे सीन में इंदिरा गांधी सेना प्रमुख से बात करती हैं।
  • इस फिल्म में एक जगह भिंडरावाले को संत कहने पर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। बोर्ड ने भिंडरावाले को संत कहे जाने वाले सीन को हटाने के लिए कहा था।
  • बोर्ड ने फिल्म में दिखाई गई हिंसा के स्तर को कम करने के लिए कहा है। इसमें सिखों द्वारा गैर-सिखों पर हिंसा करना शामिल है।
  • फिल्म की एक सीन में, सिख समुदाय के सदस्य बस के सामने गैर-सिख व्यक्ति को गोली मारते हुए दिखाई देते हैं। बोर्ड ने इन सभी पर आपत्ति जताई है।
  • फिल्म के एक और सीन पर बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई है जिसमें, इंदिरा गांधी सेना प्रमुख से बातचीत करती हैं। दोनों ऑपरेशन ब्लूस्टार पर चर्चा करते हैं और बताते हैं कि इसे 'अर्जुन दिवस' पर शुरू होना था। जो सिख के पांचवें गुरु है, गुरु अर्जुन की शहादत की सालगिरह का दिन है। बोर्ड ने निर्माताओं से इस सीन को हटाने के लिए कहा।
  • बोर्ड ने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि वे अतीत में वास्तविक जीवन की फुटेज का उपयोग करने वाली जगहों पर एक आसान सा डिस्केलमर डालें, जिससे दर्शकों को सीन के बारे में पता हो।
  • बोर्ड ने निर्माताओं से कहा कि वे फिल्म में इस्तेमाल किए गए हर आंकड़े, बयान और संदर्भ का सबूत और फेक्चुअल सोर्सेस के बारे में बताए। न की शहादत की सालगिरह का दिन है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में कौन-कौन से कट लगाए गए हैं। यह फिल्म अगले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

Pushpa 2 Trailer: ट्रेलर लांच के दौरान अल्लू अर्जुन ने बिहार के लोगों से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।