Pushpa 2 Trailer: ट्रेलर लांच के दौरान अल्लू अर्जुन ने बिहार के लोगों से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला

Pushpa 2 Trailer: पटना के गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अल्लू अर्जुन बिहार के लोगों को बड़ी बात कही

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 9:38 PM
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने क्यों मांगी बिहार के लोगों से माफी!

Allu Arjun: साल 2021 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने पूरे भारत में धमाल मचाया था और विशेष रूप से बिहार में फिल्म को भरपूर प्यार मिला। इसी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' का ट्रेलर रविवार की शाम पटना के गांधी मैदान में बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने बिहारवासियों को संबोधित किया। फिल्म की पूरी टीम का स्वागत करने और उन्हें देखने के लिए बिहार के कोने-कोने से फैंस मैदान में इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने लोगों को संबोधित किया।

अल्लू अर्जुन में लोगों को किया संबोधित


पटना के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में जुटे फैंस को अल्लू अर्जुन ने संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत एक्टर ने नमस्ते बिहार से किया और कहा कि, 'पुष्पा कभी झुकता नहीं पर आज आप लोगों के प्यार के सामने झुकेगा।' उन्होंने आगे कहा कि,'मेरी हिन्दी थोड़ी अच्छी नहीं है इसके लिए मुझे माफ करिएगा। माफ करेंगे ना।'

दोपहर से ही जुटे थे फैंस

बता दें कि गांधी मैदान में एक्टर को देखने को लिए लाखों की संख्या में फैंस दोपहर से ही जुटे थे। जब ट्रेलर लॉन्च हुआ, तो 'पुष्पा' के प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। जैसे ही शाम 6:03 पर ट्रेलर लॉन्च हुआ, लोग अपने मोबाइल से उस क्षण को कैद करने लगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने भी अपनी दिलकश प्रस्तुति दी।

कब रिलीज होगी फिल्म

'पुष्पा 1: द राइज' सिनेमाघरों में 2021 में आई  थी और फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 100 से ज्यादा की कमाई की थी। 'पुष्पा 1: द राइज' आने के बाद से ही फैंस काफी बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। 5 दिसंबर को पुष्पा 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Pushpa 2 Trailer out: ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस अंदाज में नजर आए Allu Arjun

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।