Bigg Boss के घर में दिग्विजय और अविनाश के बीच हुई लड़ाई, टाइम गॉड टास्क के लिए मचा घमासान

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में टाइम गॉड टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई हुई। शो में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच बहस इतना बढ़ गया की दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। लड़ाई ज्यादा बढ़ने पर घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा।

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 8:29 PM
bigg boss 18: Bigg Boss 18 के घर में दिग्विजय और अविनाश के बीच हुई लड़ाई (PHOTO Credit- Social Media)

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। पिछले काफी दिनों से बिग बॉस के घर में घमासान मचा हुआ है। हर दिन इस शो कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग होता रहता है। इस शो में कभी किसी के बीच में प्यार तो किसी के बीच में लड़ाई होती दिखाई देती है। इस समय ‘बिग बॉस’ के घर में ‘टाइम गॉड' बनने के लिए लड़ाई हो रही है।

इस पद के लिए अविनाश मिश्रा ने वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी के बीच काफी हाथापाई होने लगी। यह झड़प तब शुरू हुआ जब दिग्विजय ने अविनाश को धक्का मारा जिसके बाद दोनों के बीच काफी गरमा गर्मी होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ बोला लड़ाई ज्यादा बढ़ने पर घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। इसके बाद चुम दरांग और चाहत पांडे के बीच टास्क को पूरा करने को लेकर घमासान शुरू हो गया।

टाइम गॉड की लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल


'बिग बॉस-18' में घरवालों के लिए एक नई पावर को जोड़ा गया है, जिसका नाम है ‘टाइम गॉड’। घर में जिसके पास भी यह पावर होती है वो घर का संचालन अपने हिसाब से कर सकता है। इस समय यह पावर विवियन डिसेना के पास है जिसमें बदलने के लिए बिग-बॉस के तीन सदस्य शिल्पा शिरोड़कर, रजत दलाल और चाहत पांडे इस लिस्ट में शामिल है।

 

बिग-बॉस के घर में भिड़े दिग्विजय और अविनाश

बिग बॉस के घर में दिग्विजय और अविनाश के बीच इतनी ज्यादा कहासुनी हुई की दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। दोनों ने एक दूसरे से काफी बहस की और एक दूसरे को गालियां भी देने लगे। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ने लगा तो घर के बाकी सदस्यों को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। अब यह देखना दिलचस्प होगा की इन दोनों की लड़ाई कब तक चलती है।

Juhi Chawla Birthday: इन फिल्मों में जूही चावला ने बिखेरा अपना जलवा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।