Get App

Bigg Boss के खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ये क्या कहने लगे लोग! किसी ने कहा स्क्रिप्टेड तो किसी ने...

Bigg Boss 18 Winner: 'बिग बॉस 18' खत्म हो चुका है और करणवीर मेहरा ने शो की चमचमाती ट्रॉफी जीत ली है। वहीं इस शो के रनर-अप विवियन डीसेना रहे। वहीं इस शो के खत्म होने के बाद ज्यादातर लोग खुश नहीं है। करणवीर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग शो पर कई आरोप लगा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 9:51 AM
Bigg Boss के खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ये क्या कहने लगे लोग! किसी ने कहा स्क्रिप्टेड तो किसी ने...
Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा के जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बिग बॉस ट्रेंड करने लगा है

Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन अपने विनर के नाम की घोषणा के साथ खत्म हो गया। सलमान खान के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो को टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस सीजन के खत्म होने के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार करने लगे हैं। बिग बॉस का 18वां सीजन ने अंत तक ड्रामा और कैटफाइट्स के चलते दर्शकों को अपनी स्क्रीन से जोड़े रखा। बिग बॉस के 18वें सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने।

वहीं विवियन डीसेना बिग बॉस के 18वें सीजन के फर्स्ट रनर अप रहें। करणवीर मेहरा के जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बिग बॉस ट्रेंड करने लगा है, जिसमें लोग बिग बॉस पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।

लोगों ने स्क्रिप्टेड बताया शो

तीन महीने से ज्यादा समय तक चले बिग बॉस 18 के नॉन-स्टॉप ड्रामे का सफर करणवीर मेहरा के ट्रॉफी जीतने के साथ खत्म हो गया। इससे पहले करणवीर ने खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। बिग बॉस 18 की ट्ऱॉफी जीतने पर एक्टर को 50 लाख रुपये का इनाम भी मिला। लेकिन सोशल मीडिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि लोग करणवीर की जीत से ज्यादा खुश नहीं दिख रहे हैं। कुछ लोग इस शो को स्क्रिप्टेड भी मान रहे हैं। करणवीर की जीत के बाद से ही ट्विटर पर स्क्रिप्टेड और बिग बॉस फिक्स्ड विनर शो ट्रेंड करने लगा। कमेंट बॉक्स में भी लोगों ने इस शो को स्क्रिप्टेड बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें