Bigg Boss 18 Winner: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा जैसे मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उनकी इस जीत के साथ बिग बॉस 18 का सफर खत्म हो गया। बिग बॉस का यह सीजन दर्शकों के लिए बेहद खास और यादगार रहा, जिसमें करणवीर मेहरा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। सलमान खान ने करणवीर मेहरा को सभी कंटेस्टेंट्स के सामने स्टेज पर ट्रॉफी सौंपी।
करणवीर को सोने जैसी चमचमाती और खास ‘डबल बी’ (BB) डिजाइन की ट्राफी मिली, जो बिग बॉस का शॉर्ट फॉर्म है। हर बार की तरह इस बार भी विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों रुपये की कैश प्राइज मनी दी गई है। आइए जानते हैं बिग बॉस का 18वां सीजन जीतने पर करणवीर को कितना प्राइज मनी मिला।
50 लाख का मिला कैश प्राइज
बिग बॉस 18 के इस सीजन में भरपूर ड्रामा देखने को मिला। लगभग साढ़े महीने तक चले ड्रामा, टास्क, झगड़ों और लाखों वोटों के बाद ग्रैंड फिनाले में दो फाइनलिस्ट करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना बचे थे। बिग बॉस 18 के विजेता का चुनाव दर्शकों के वोटों के आधार पर किया गया। इस शो का अंत करणवीर मेहरा के जीत के साथ हुआ। करण वीर मेहरा ने यह खिताब जीतकर ₹50 लाख की नकद राशि और एक चमचमाती गोल्डन ट्रॉफी अपने नाम की है। करण अब मुन्नवर फारूकी, एमसी स्टैन और तेजस्वी प्रकाश जैसे पॉपुलर विजेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि अभी तक रनर्स-अप के इनाम की घोषणा नहीं की गई है।
बिग बॉस 18 के शानदार फिनाले में कई बड़े फिल्मी सितारे नजर आए, जिनमें खास तौर पर आमिर खान शामिल थे। आमिर खान पहली बार इस शो में आए थे। आमिर के अलावा जुनैद खान, खुशी कपूर और वीर पहारिया भी फिनाले में दिखाई दिए। बता दें सलमान खाल हर साल ‘बिग बॉस’ का नया सीजन दर्शकों के लिए लेकर आते हैं। 18वां सीजन 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था और लगभग साढ़े तीन महीने के बाद 19 जनवरी 2025 को विनर के नाम के ऐलान के साथ यह शो खत्म हो गया। साल 2007 में ‘बिग बॉस’ की शुरुआत हुई थी। इसके पहले सीजन के विनर राहुल रॉय थे। उस समय राहुल को ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी।