Bigg Boss OTT-2 में आने वाला है इंट्रेस्टिंग मोड़, यूट्यूबर ध्रुव राठी कर सकते हैं शो में एंट्री

फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) जल्दी ही बिग बॉस ओटीटी-2 (Bigg Boss-2) में इंट्री ले सकते हैं। यह खबर हाल ही में एक और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की इंट्री के बाद आई है। बता दें कि ध्रुव राठी काफी फेमस यूट्यूबर हैं। ध्रुव अपने यूट्यूब चैनल पर राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दों, फिल्मों और इस तरह के विषयों पर वीडियो बनाते हैं। राठी जर्मनी में रहते हैं। साथ ही उनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी ध्रुव राठी खासे फेमस और वायरल हैं

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 11:49 PM
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) जल्दी ही बिग बॉस ओटीटी-2 (Bigg Boss-2) में इंट्री ले सकते हैं। यह खबर हाल ही में एक और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की इंट्री के बाद आई है

बिग बॉस ओटीटी-2 (Bigg Boss-2) में एक और यूट्यूबर की एंट्री हो सकती है। दरअसल फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) जल्दी ही इस शो में एंट्री ले सकते हैं। यह खबर हाल ही में एक और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री के बाद आई है। बता दें कि ध्रुव राठी काफी फेमस यूट्यूबर हैं। ध्रुव अपने यूट्यूब चैनल पर राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दों, फिल्मों और इस तरह के विषयों पर वीडियो बनाते हैं। राठी जर्मनी में रहते हैं। साथ ही उनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी ध्रुव राठी खासे फेमस और वायरल हैं। ध्रुव के 1.6 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स और 1.7 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं ध्रुव राठी

बिग बॉस के फैंस ध्रुव राठी की एंट्री से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में ध्रुव की एंट्री से काफी शानदार मोड़ आने की उम्मीद की जा रही है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रीमियर 17 जून को जियो सिनेमा पर हुआ, जिसके एपिसोड रात 9 बजे स्ट्रीम होंगे। वहीं वीकेंड पर इस शो का वीकेंड का वार विद सलमान खान स्ट्रीम किया जाता है। इस एपिसोड का दर्शकों का काफी इंतजार रहता है।

सलमान खान बिग बॉस से हो सकते हैं अलग? जानें क्या हो सकती है इसके पीछे की बड़ी वजह


बिग बॉस ओटीटी2 में नजर आ रहे हैं ये सेलेब्स

बिग बॉस ओटीटी के मौजूदा सीजन में अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, फलक नाज, सिमा तपारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। वहीं शो को लेकर अब ऐसी अफवाहें भी चल रही हैं कि अब सलमान खान इस शो को छोड़ भी सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शो के एक एपिसोड में सलमान खान की हाथ में सिगरेट लिए हुए फोटो वायरल हो गई थी। जिसके बाद सलमान खान काफी नाराज चल रहे हैं। इसी वजह से सलमान खान इस शो से हमेशा के लिए अलग भी हो सकते हैं।

इंस्टाग्राम के खिलाफ भी ऐक्शन ले सकते हैं सलमान खान

हाल ही में सलमान खान ने फिल्मों में कास्टिंग के लिए उनके और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले थर्ड पार्टी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कड़ी चेतावनी जारी की। एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि ना ही सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी किसी को भी कास्ट नहीं कर रही है। जो भी पक्ष सलमान खान या एसकेएफ के नाम का दुरुपयोग करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।