Get App

Bigg Boss OTT 2: बस कुछ ही देर में हो जाएगा विनर के नाम का ऐलान, एल्विश यादव या अभिषेक कौन बनेगा विजेता?

14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा। बिग बॉस के विनर का फैसला वोटिंग से होगा। 14 अगस्त यानी सोमवार की रात 9 बजे इसका फिनाले एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस के घर में फिलहाल 5 लोग बचे हुए हैं। ये पांचों प्रतिभागी हैं एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका घुर्वे। फाइनल जीतने के लिए इन पांचों ही प्रितभागियों में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 7:01 PM
Bigg Boss OTT 2: बस कुछ ही देर में हो जाएगा विनर के नाम का ऐलान, एल्विश यादव या अभिषेक कौन बनेगा विजेता?
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के फिनाले का टाइम नजदीक आ गया है। आज यानी 14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के फिनाले का टाइम नजदीक आ गया है। आज यानी 14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा। बिग बॉस के विनर का फैसला वोटिंग से होगा। 14 अगस्त यानी सोमवार की रात 9 बजे इसका फिनाले एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस के घर में फिलहाल 5 लोग बचे हुए हैं और इस शो के विनर की लिस्ट में इन पांचों ही कंटेस्टेंट के बीच कांटे का मुकाबला जारी है।

Bigg Boss OTT 2 में अब बचे हैं केवल ये पांच लोग

बिग बॉस के घर में अब केवल पांच लोग ही बचे रह गए हैं। ये पांचों प्रतिभागी हैं एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका घुर्वे। फाइनल जीतने के लिए इन पांचों ही प्रितभागियों में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि वोटिंग में पलड़ा किस तरफ है। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एल्विश यादव वोटिंग की रेस में फिलहाल आगे निकलते हुए दिख रहे हैं।

PVR Inox के लिए शानदार रहा ये वीकेंड, एक दिन में फिल्म देखने पहुंची 12.8 लाख ऑडियंस, गदर, OMG-2 और जेलर का दिखा क्रेज

सलमान खान कर रहे हैं शो को होस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें