Big Boss OTT New Host: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वर्ष 2010 से बिग बॉस के 14 सीजन होस्ट किए हैं। जिसमें से एक सीजन में उन्होंने संजय दत्त के साथ इसकी मेजबानी की थी। इसका एक डिजिटल वर्जन करीन तीन साल पहले शुरू हुआ था, बिग बॉस ओटीटी जिसके दूसरे सीजन की मेजबानी सलमान खान ने की थी। अब तीसरे सीजन में सलमान खान की जगह अनिल कपूर ले सकते हैं। डिजिटल रियल्टी शो बिग बॉस ओटीटी के होस्ट में बदलाव पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि बिग बॉस सलमान खान के बिना हो ही नहीं सकता है। प्रशंसकों का मानना है कि सलमान खान के बिना यह शो पॉपुलर नहीं रह जाएगा।
सलमान नहीं तो करन जौहर ही रहते बेहतर?
बिग बॉस ओटीटी के के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था और अब इसकी मेजबानी अनिल कपूर कर सकते हैं। हालांकि इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अफवाहों और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान की जगह अनिल कपूर लेंगे। प्रशंसकों की इस पर मिला-जुला रुझान है। कुछ का मानना है कि अनिल कपूर के आने से इस रियल्टी शो में नयापन आएगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ का कहना है कि जब बदलना ही था तो करन जौहर अधिक बेहतर च्वाइस रहते।
Amitabh Bachchan भी Big Boss को कर चुके हैं होस्ट
बिग बॉस ओटीटी से पहले वर्ष 2006 में बिग बॉस के रूप में शुरू हुआ था। पहले शो की मेजबानी अरशद वापसी और दूसरे सीजन की मेजबानी शिल्पा शेट्टी ने की थी। तीसरे सीजन के मेजबानी अमिताभ बच्चन ने की थी। इसके बाद फिर होस्ट में बदलाव हुआ और वर्ष 2010 के सीजन में सलमान खान ने इसकी मेजबानी शुरू की और तब से लेकर 2023 तक के 17वें सीजन तक सलमान ने इसकी मेजबानी की। सलमान खान ने इसके 14 सीजन होस्ट किए हैं जिसमें से 2011 के सीजन में उन्होंने संजय दत्त के साथ सीजन होस्ट किया था।