Get App

Big Boss OTT New Host: सलमान खान अब नहीं करेंगे मेजबानी, अनिल कपूर के नाम पर ऐसा आ रहा रिस्पांस

Big Boss OTT New Host: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वर्ष 2010 से बिग बॉस के 14 सीजन होस्ट किए हैं। जिसमें से एक सीजन में उन्होंने संजय दत्त के साथ इसकी मेजबानी की थी। इसका एक डिजिटल वर्जन करीन तीन साल पहले शुरू हुआ था, बिग बॉस ओटीटी जिसके दूसरे सीजन की मेजबानी सलमान खान ने की थी। अब तीसरे सीजन में सलमान खान की जगह अनिल कपूर ले सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2024 पर 1:43 PM
Big Boss OTT New Host: सलमान खान अब नहीं करेंगे मेजबानी, अनिल कपूर के नाम पर ऐसा आ रहा रिस्पांस
बिग बॉस ओटीटी के के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था और अब इसकी मेजबानी अनिल कपूर कर सकते हैं।

Big Boss OTT New Host: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वर्ष 2010 से बिग बॉस के 14 सीजन होस्ट किए हैं। जिसमें से एक सीजन में उन्होंने संजय दत्त के साथ इसकी मेजबानी की थी। इसका एक डिजिटल वर्जन करीन तीन साल पहले शुरू हुआ था, बिग बॉस ओटीटी जिसके दूसरे सीजन की मेजबानी सलमान खान ने की थी। अब तीसरे सीजन में सलमान खान की जगह अनिल कपूर ले सकते हैं। डिजिटल रियल्टी शो बिग बॉस ओटीटी के होस्ट में बदलाव पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि बिग बॉस सलमान खान के बिना हो ही नहीं सकता है। प्रशंसकों का मानना है कि सलमान खान के बिना यह शो पॉपुलर नहीं रह जाएगा।

सलमान नहीं तो करन जौहर ही रहते बेहतर?

बिग बॉस ओटीटी के के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था और अब इसकी मेजबानी अनिल कपूर कर सकते हैं। हालांकि इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अफवाहों और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान की जगह अनिल कपूर लेंगे। प्रशंसकों की इस पर मिला-जुला रुझान है। कुछ का मानना है कि अनिल कपूर के आने से इस रियल्टी शो में नयापन आएगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ का कहना है कि जब बदलना ही था तो करन जौहर अधिक बेहतर च्वाइस रहते।

Amitabh Bachchan भी Big Boss को कर चुके हैं होस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें