Bigg Boss ओटीटी के दूसरे सीजन में मुनव्वर फारुखी, अंजलि अरोड़ा और पूनम पांडे समेत नजर आ सकते हैं ये सेलिब्रिटीज, देखें पूरी लिस्ट

Bigg Boss OTT season 2: मंगलवार को मकर्स ने ऐलान किया कि यह शो जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर 17 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे। जब से इस शो के बारे में ऐलान किया गया है तभी से लोगों के मन में इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को लेकर जानने की उत्सुकता है। हालांकि अभी तक प्रतिभागियों के नाम का कोई भी ऑफीशियल ऐलान नहीं किया गया है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 11:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीवी का फेमस रियल्टी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है

टीवी का फेमस रियल्टी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को मकर्स ने ऐलान किया कि यह शो जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर 17 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे। जब से इस शो के बारे में ऐलान किया गया है तभी से लोगों के मन में इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को लेकर जानने की उत्सुकता है। हालांकि अभी तक प्रतिभागियों के नाम का कोई भी ऑफीशियल ऐलान नहीं किया गया है। पर ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स जिया शंकर, उमर रियाज, पूजा गोर और पारस से कॉन्टैक्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में नजर आ सकते हैं यो लोग

ऐसा कहा जा रहा है कि फेमस यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर आवेज दरबार कथित तौर पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं मिस्टर फैसू के नाम से फेमस फैसल शेख भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। फैसल इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 और झलक दिखला जा सीजन 10 का हिस्सा भी रह चुके हैं। 'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से फेमस अंजलि अरोड़ा के भी बिग बॉस ओटीटी के आगामी सीजन में भाग लेने की खबरें हैं। उन्होंने पिछले साल कंगना रनौत के लॉक अप में भी हिस्सा लिया था।

स्वरा भास्कर शादी के चार महीने बाद हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज


मुनव्वर फारुखी भी आ सकते हैं नजर

ऐसा कहा जा रहा है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन और लॉक अप 1 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी बिग बॉस ओटीटी 2 के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में यह बताया गया था कि मुनव्वर बिग बॉस के टीवी वर्जन में हिस्सा लेना चाहते हैं। अभिनेत्री जिया शंकर के भी बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लेने की संभावना है। उन्हें आखिरी बार रितेश देशमुख की वेद में देखा गया था। महाभारत में अभिमन्यु की भूमिका निभाने के बाद फेमस होने वाले टेलीविजन अभिनेता पारस अरोड़ा कथित तौर पर बिग बॉस ओटीटी के निर्माताओं के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने और जिया शंकर ने काटेलाल एंड संस में साथ काम किया था।

पूनम पांडे भी बन सकती हैं शो का हिस्सा

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर को भी कथित तौर पर बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए संपर्क किया गया है। महीप को आखिरी बार करण की जौहर फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में देखा गया था। लॉक अप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने के बाद, पूनम पांडे के अब बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने की संभावना है। इससे पहले वह खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी कथित तौर पर बिग बॉस ओटीटी 2 के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेलीविजन अभिनेत्री पूजा गोर भी बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में की मेंबर बन सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।