स्वरा भास्कर शादी के चार महीने बाद हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

Swara Bhaskar Pregnant: स्वरा भास्कर 35 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। शादी के चार महीनों के बाद उन्होंने अपने पति के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कि उनकी सारी दुआएं कुबूल हो गई हों। वो अपनी लाइफ में आए इस नए बदलाव को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 1:55 PM
जहां स्वरा भास्कर 35 साल की हैं वहीं फहाद अहमद 31 साल के हैं। दोनों में चार साल का एज डिफरेंस है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Swara Bhaskar मां बनने जा रही हैं। स्वरा भास्कर ने शादी के चार महीने बाद ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। ट्विटर पर अपडेट देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि वो बेहद एक्साइटेड हैं। लिखती हैं कि कभी-कभी आपकी सारी दुआएं एकसाथ कुबूल कर ली जाती हैं। हम एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। स्वरा भास्कर ने इसी के साथ हैशटैग में फैमिली और कमिंग सून भी लिखा है।

सारी दुआएं हो गई हैं कुबूल

स्वरा भास्कर ने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों छत पर बैठे हैं। फहाद अहमद स्वरा के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी।  फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने मार्च में अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के बीच शादी कर ली थी। 16 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के लगभग 4 महीने बाद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।


Birthday Boy Killed: जन्मदिन पर 10,000 का बिल दोस्तों के बीच बांटा, दोस्तों ने कर दिया खून

विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ प्यार

स्वरा भास्कर की इस खुशी में उनके सभी करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर सभी बधाई दे रहे हैं। जहां स्वरा भास्कर 35 साल की हैं वहीं फहाद अहमद 31 साल के हैं। दोनों में चार साल का एज डिफरेंस है। दोनों की मुलाकात एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। समय के साथ दोनों बेहद करीब आए और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। स्वरा भास्करवीरे दी वेडिंगऔररांझणाजैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।