Birthday Boy Killed: 18 साल के लड़के को उसके दोस्तों ने मिलकर जन्मदिन के दिन ही मौत के घाट उतार दिया। ये वाक्या पिछले हफ्ते मुंबई के एक इलाके गोवंडी में घटित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या करने वाले चार लड़कों में से दो नाबालिग हैं। चारों ने मिलकर लड़के को इसलिए मार दिया क्योंकि वो 10,000 के बिल को अपने दोस्तों के साथ स्पलिट कर रहा था। लड़के का कहना था कि खाने का बिल चारों मिलकर देंगे। उसके दोस्तों को ये बात नामंजूर थी।
