Viral Video: साउथवेस्ट एयरलाइंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वजह है एक महिला यात्री। महिला ने शराब के नशे में पुलिस ऑफिसर को लात मार दी और बाद में काटा भी। पुलिस ऑफिसर उस वक्त महिला को एयरलाइंस से बाहर का रास्ता दिखा रहे थे जब महिला ने फ्लाइट में हंगामा करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच हुए इस हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घटना 29 मई की बताई जा रही है। उस वक्त प्लेन उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
New Orlean एयरपोर्ट से उड़ान भरने जा रही फ्लाइट पर एक 25 साल की महिला ने बवाल कर दिया। महिला का नाम Kamaryn Gibson बताया जा रहा है। दरअसल महिला ने सामने वाली सीट के ऊपर पांव रखे थे और बार बार आगे वाली सीट को पांव से धक्का दे रही थी। उनकी इस हरकत से आगे बैठा हुआ यात्री काफी परेशान हो रहा था। महिला की इस हरकत से परेशान होकर पायलट को प्लेन दोबारा गेट पर लाकर खड़ा करना पड़ा।
पुलिस ऑफिसर्स ने महिला ने को प्लेन से उतरने के लिए कहा। महिला भी अड़ी रहे और उसने पुलिस की कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया। वायरल वीडियो में पुलिस जबरन महिला को फ्लाइट से उतार रही है और वे बार-बार कहती सुनाई दे रही हैं - मैंने अपनी फ्लाइट के लिए पैसे दिए हैं। पुलिस जबरदस्ती महिला से कहती है कि यहां से उठो। महिला उनसे अपना फोन वापिस देने के लिए कहती है।
व्हीलचेयर पर बांधकर निकाला बाहर
महिला ने हद तब पार कर दी जब एक पुलिस ऑफिसर को जांघ पर काट दिया और दो पुलिस ऑफिसर्स पर लातें चलाईं। जेट ब्रिज से लेकर पब्लिक सीटिंग एरिया तक महिला लड़ाई करती रही। सारे पैसेंजर्स खड़े होकर ये नजारा देखने लगे। आखिरकार Kamaryn को पुलिस ने व्हीलचेयर के साथ बांध दिया। महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर दिया गया। महिला को अगले दिन डॉलर 6000 के बोंड पर रिहा किया गया। इस वीडियो को देखकर ापका भी सिर चकरा जाएगा।