बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जियो सिनेमा पर हुआ स्ट्रीम, जानें कौन कौन है इस शो का हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) 17 जून यानी शनिवार की शाम जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया गया। इस बार इस शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहन ने होस्ट किया था। आइये डाल लेते हैं इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों पर एक नजर

अपडेटेड Jun 18, 2023 पर 9:05 AM
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) 17 जून यानी शनिवार की शाम जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया गया

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) की वापसी हो चुकी है। यह फेमस रियल्टी शो 17 जून यानी शनिवार की शाम जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया गया। इस बार इस शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहन ने होस्ट किया था। आइये डाल लेते हैं इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों पर एक नजर।

फलक नाज़

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री फलक नाज़ ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फलक ने काफी इमोशनल अंदाज में बिग बॉस हाउस में अपनी इंट्री की। फलक पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आईं।


जिया शंकर

जिया शंकर भी टीवी दुनिया की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। जिया को 'मेरी हानिकारक बीवी' नाम के टीवी सीरियल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। जिया ने अपनी एंट्री के लिए व्हाइट को-ऑर्ड पहनावा चुना।

अभिषेक मल्हान

यूट्यूब पर फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान बिग बॉस में शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिषेक काफी कॉन्फिडेंट भी नजर आ रहे थे। उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट, एक बॉम्बर जैकेट और काले रंग की जॉगर्स पहन रखी थी।

आकांक्षा पुरी

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने 'बिग बॉस ओटीटी' स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्हें आखिरी बार 'मिका दी वोहती' में देखा गया था।

साइरस ब्रोचा

टीवी एंकर और कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने 'किसी का भाई किसी की जान' गाने पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मंच पर 'लुंगी डांस' के लिए सलमान खान के साथ भी शामिल हुए। साइरस ने एक सफेद शर्ट, एक काली जैकेट, काली शॉर्ट्स पहने थे।

मनीषा रानी

टिकटॉक स्टार और बिहार की इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने इस मौके के लिए पारंपरिक लाल और नीले रंग का लहंगा पहना था।

आलिया सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी भी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ अपने संबंधों पर खुलकर चर्चा की और अपने बच्चों को पेरिस ले जाने का दावा किया।

'टपोरी भाषा.. हिंदू देवताओं का अपमान' विपक्षी नेताओं ने 'आदिपुरुष' के लिए फिल्म निर्माताओं और BJP से माफी मांगने को कहा

बेबिका धुर्वे

टीवी सीरियल एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे का दुबई से आने पर सलमान खान ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस मौके के लिए एक शीयर गोल्डन ड्रेस पहनी थी। बेबिका ने 'भाग्यलक्ष्मी' सीरीज में अपने काम से लोकप्रियता हासिल की थी।

अविनाश सचदेव

धारावाहिक 'छोटी बहू' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टीवी अभिनेता अविनाश सचदेव भी बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। इंट्री के लिए उन्होंने सफेद शर्ट के साथ हल्के नीले रंग का पैंटसूट चुना।

पलक पुरस्वामी

'स्प्लिट्सविला 7', 'बड़ी देवरानी' और 'मेरी हानिकारक बीवी' जैसे शो में नजर आने के बाद पलक पुस्वामी अब बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं।

पुनीत कुमार

सोशल मीडिया पर पुनीर सुपरस्टार के नाम से मशहूर पुनीत कुमार ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ शिमरी ग्रीन जैकेट में पहुंचे। सोशल मीडिया पर पुनीत के कंटेंट और रील काफी वायरल होते हैं।

पूजा भट्ट

90 के दशक की सबसे मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से पूजा भट्ट भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।