बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) की वापसी हो चुकी है। यह फेमस रियल्टी शो 17 जून यानी शनिवार की शाम जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया गया। इस बार इस शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहन ने होस्ट किया था। आइये डाल लेते हैं इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों पर एक नजर।
