Bigg Boss OTT:  फुकरा इंसान को टक्कर देने के लिए ये यू ट्यूबर तैयार, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

सलमान खान ने सभी फैंस को जानकारी दी कि ओटीटी की सफलता को देखते हुए इसकी टाइमिंग दो हफ्ते और बढ़ा दी गई है। ऐसे में शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज आपको देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में एक फेमस यूट्यूबर का नाम सामने आ रहा है जो अभिषेक मल्हान के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान अभी तक शो में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन हर तरफ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पिछले एक महीने से टेलीकास्ट होने के बाद से ये लोगों का पसंदीदा ओटीटी शो बनता जा रहा है। इस शो में पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान और फलक नाज अभी तक अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी गहमा गहमी चल रही है। ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हैं।

शो में मचेगा और भी घमासान

सलमान खान ने सभी फैंस को जानकारी दी कि ओटीटी की सफलता को देखते हुए इसकी टाइमिंग दो हफ्ते और बढ़ा दी गई है। ऐसे में शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज आपको देखने को मिल सकती हैं। शो में पहले से ही फुकरा इंसान अभिषेक मल्हान छाए हुए हैं। अब खबर है कि इन्हें टक्कर देने के लिए एक दूसरे यू ट्यूबर एल्विश यादव और आशिका भाटिया को बिग बॉस के घर में उतारा जाएगा। द खबरी बिग बॉस की पल पल की खबर रखने वाले इस ट्विटर अकाउंट ने ये खुफिया जानकारी शेयर की है।


Exclusive: सरकार ने लिथियम माइनिंग नीलामी के प्रस्ताव को दी मंजूरी, निजी कंपनियां भी ले सकेंगी हिस्सा

एल्विश के नाम हैं कई ऑर्गनाइजेशन

एल्विश यादव सिर्फ पच्चीस साल के हैं। उनके पास दो यू ट्यूब चैनल 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एलविश यादवहैं। एल्विश शॉर्ट फिल्में भी बनाते हैं। उनके एक चैनल पर 4.7 मिलियन और दूसरे चैनल पर 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एल्विश को रोस्टिंग के लिए जाना जाता है। वो कई हस्तियों को रोस्ट करने के अलावा बिग बॉस को भी रोस्ट कर चुके हैं। वो कई टिक टॉकर्स की खिल्ली उड़ाने के लिए भी जाने जाते रहे हैं। एल्विश अपने नाम से एक NGO 'एलविश यादव फाउंडेशनभी चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा एल्विश 'सिस्टम क्लोदिंग' के फाउंडर भी हैं। वहीं आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जिन्हें आपने 'प्रेम रत्न धन पायो' में सलमान कान की बहन के किरदार के रूप में भी देखा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।