Get App

Bigg Boss OTT:  फुकरा इंसान को टक्कर देने के लिए ये यू ट्यूबर तैयार, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

सलमान खान ने सभी फैंस को जानकारी दी कि ओटीटी की सफलता को देखते हुए इसकी टाइमिंग दो हफ्ते और बढ़ा दी गई है। ऐसे में शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज आपको देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में एक फेमस यूट्यूबर का नाम सामने आ रहा है जो अभिषेक मल्हान के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:47 PM
Bigg Boss OTT:  फुकरा इंसान को टक्कर देने के लिए ये यू ट्यूबर तैयार, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान अभी तक शो में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन हर तरफ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पिछले एक महीने से टेलीकास्ट होने के बाद से ये लोगों का पसंदीदा ओटीटी शो बनता जा रहा है। इस शो में पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान और फलक नाज अभी तक अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी गहमा गहमी चल रही है। ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हैं।

शो में मचेगा और भी घमासान

सलमान खान ने सभी फैंस को जानकारी दी कि ओटीटी की सफलता को देखते हुए इसकी टाइमिंग दो हफ्ते और बढ़ा दी गई है। ऐसे में शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज आपको देखने को मिल सकती हैं। शो में पहले से ही फुकरा इंसान अभिषेक मल्हान छाए हुए हैं। अब खबर है कि इन्हें टक्कर देने के लिए एक दूसरे यू ट्यूबर एल्विश यादव और आशिका भाटिया को बिग बॉस के घर में उतारा जाएगा। द खबरी बिग बॉस की पल पल की खबर रखने वाले इस ट्विटर अकाउंट ने ये खुफिया जानकारी शेयर की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें