बिपाशा बसु ने अपनी बच्ची को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया कि जन्म के वक्त बेटी के दिल में थे दो छेद

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिखले साल नवंबर में माता-पिता बने थे। तब से ही वे दोनों अपवी बच्ची की की झलकियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव बातचीत में बिपाशा ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी बच्ची पैदा हुई थी उस वक्त उनको पता चला कि उनकी बच्ची देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा यह बताते हुए काफी ज्यादा भावुक भी हो गईं

अपडेटेड Aug 06, 2023 पर 2:58 PM
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बिपासा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी बच्ची देवी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बिपासा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी बच्ची देवी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल नवंबर में माता-पिता बने थे। तब से ही वे दोनों अपनी बच्ची की की झलकियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव बातचीत में बिपाशा ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी बच्ची पैदा हुई थी उस वक्त उनको पता चला कि उनकी बच्ची देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा यह बताते हुए काफी ज्यादा भावुक भी हो गईं। उन्होंने बताया कि जब उनकी केवल तीन महीने की थी तब उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी।

बच्ची के जन्म के तीसरे दिन पता चली बात

अभिनेत्री बिपासा बसु ने बताया कि उनकी बच्ची के जन्म के तीसरे दिन उनको यह बात पता चली कि उनकी बच्ची के दिल में दो छेद हैं। उन्हें यह जांचने के लिए हर महीने स्कैन कराने के लिए कहा गया कि क्या छेद अपने आप ठीक हो रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि छेद इतने बड़े थे कि यह संभव नहीं था कि यह अपने आप हो जाए। उन्होंने माता-पिता को यह भी बताया कि सर्जरी कराने का सबसे अच्छा समय तब होगा जब देवी तीन महीने की होगी।

रोहित शर्मा ने अमेरिका में खोली अपनी क्रिकेट अकादमी, USA के क्रिकेट टैलेंट को मंच देंगे इंडियन कैप्टन


करानी पड़ी थी ओपन हार्ट सर्जरी

बिपाशा बसु ने अपने आंसुओं को रोकते हुए बताया कि आप बहुत दुखी हो जाते हैं कि आप इतने छोटे बच्चे को कैसे ओपन हार्ट सर्जरी में डाल सकते हैं। बिपाशा ने रोते हुए बताया कि पहली बार जब हमने स्कैन कराया तो ऐसा नहीं था। फिर मैंने इस पर काफी रिसर्च किया और डॉक्टरों के साथ साथ सर्जनों से भी बात की। बिपाशा ने बताया कि हालांकि करण इन सब के बारे में तैयार नहीं थे। लेकन मुझे यकीन था कि वो ठीक हो जाएगी। अगर आप अपने बच्चे से प्यार करते हैं तो आपको यह करना ही होता है चाहे यह कितना भी मुश्किल हो।

सफल रहा था बच्ची का ऑपरेशन

बिपाशा ने रोते हुए बताया कि बच्ची को हॉस्पिटल ले जाना कितना मुश्किल भरा था। 10 डॉक्टरों की टीम ने उनको बताया कि इस दौरन क्या हो सकता है। बिपाशा ने बताया कि देवी का ऑपरेशन सफल रहा। लेकिन जब वह ऑपरेशन थियेटर में थी उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे मेरी जिंदगी रुक सी गई हो। बिपाशा ने बताया कि हालांकि करण काफी स्ट्रांग हैं पर इस दौरान वे भी काफी परेशान हो गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।