बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बिपासा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी बच्ची देवी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल नवंबर में माता-पिता बने थे। तब से ही वे दोनों अपनी बच्ची की की झलकियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव बातचीत में बिपाशा ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी बच्ची पैदा हुई थी उस वक्त उनको पता चला कि उनकी बच्ची देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा यह बताते हुए काफी ज्यादा भावुक भी हो गईं। उन्होंने बताया कि जब उनकी केवल तीन महीने की थी तब उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी।
