Get App

इस भारतीय डिजाइनर की ड्रेस पहनकर छाई फेमस के-पॉप स्टार, ब्लैक आउटफिट में आईं नजर

Lisa: ब्लैकपिंक की लिसा इस समय सुर्खियों में हैं। हाल ही में सिंगर लिसा 'जिमी किमेल लाइव' शो में नजर आईं। इस खास मौके पर लिसा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 2:56 PM
इस भारतीय डिजाइनर की ड्रेस पहनकर छाई फेमस के-पॉप स्टार, ब्लैक आउटफिट में आईं नजर
लिसा ने भारतीय फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ ब्लैक आउटफिट पहना था

Lisa: ऑस्कर में परफॉर्म करने के बाद रातों रात स्टार बनी ब्लैकपिंक बैंड की लिसा इस समय भारत में भी काफी चर्चा में हैं। ब्लैकपिंक बैंड की सिंगर लिसा किसी फेमस स्टार से कम नहीं हैं। हाल ही में लिसा 'जिमी किमेल लाइव' शो में शामिल हुईं। इस शो के होस्ट के साथ लिसा ने कई मजेदार बात की। इस खास मौके पर लिसा ने भारतीय फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

ये ड्रेस खास थी क्योंकि इसमें स्टाइलिश नेक डिजाइन और ट्रांसपेरेंट फुल स्लीव्स थीं। इसके अलावा साइड में थाई-हाई स्लिट ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा था।

लिसा ने पहनी डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रेस

लिसा ने 'जिमी किमेल लाइव' शो के लिए यह ड्रेस फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता के पेरिस कॉउचर वीक स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन 'एक्रॉस द फ्लेम' से लिया गया था। लिसा के ब्लैक ड्रेस के साथ लाइट मेकअप किया था। लिसा ने अपनी आंखों में आईलाइनर, मस्कारा और गालों पर हल्का पिंक ब्लश लगाया था। उन्होंने अपने इस लुक को ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक से पूरा किया। उनके बालों को मेसी बन में स्टाइल किया गया था जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें