प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी हुई थी गलत, परेशान हो गई थीं एक्ट्रेस...मां ने अब किया चौंकाने वाला खुलासा

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी की अक्सर चर्चा होती रहती है। प्रियंका चोपड़ा के अपना नोज जॉब करवाया था, लेकिन ये सर्जरी सफल नहीं रही। हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि इस सर्जरी के बाद कैसा था प्रियंका का रिएक्शन

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 11:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल ही में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआत में यह सर्जरी करवाई थी

बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। कभी-कभी ये सर्जरी हमारे उम्मीद के मुताबिक नहीं होती है जिससे पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसा ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। प्रियंका नोज जॉब करवाया था लेकिन यह सर्जरी सही नहीं हुई थी।

हाल ही में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआत में यह सर्जरी करवाई थी, जो सही नहीं रही। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सर्जरी सफल नहीं रही, प्रियंका ने उसी चेहरे के साथ मिस वर्ल्ड का ताज जीती थी।

मधु चोपड़ा ने क्या कहा


पिंकविला से बात करते हुए डॉक्टर मधु चोपड़ा ने कहा कि, प्रियंका के पिता ने इस समस्या पर कैसे रिएक्ट किया था। डॉक्टर मधु चोपड़ा ने आगे कहा, "मैं उसे ज्यादा सलाह नहीं दे पाई, लेकिन उसके पापा ने कहा था 'ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे हम ठीक नहीं कर सकते। चिंता मत करो, यह बस एक छोटी सी बात है।'" मधु ने आगे कहा, "वह बहुत परेशान रहने लगी थी। वह सोच रही थी कि क्या किया की ऐसा हो गया। फिर प्रियंका के पिता ने उसे समझाया और कहा, 'चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो सकता है।'"

मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका

मधु चोपड़ा ने बताया, "वह वही चेहरा लेकर मिस वर्ल्ड बनी थी। यह बस एक हादसा था, जो किसी भी डॉक्टर से हो सकता था। यह एक हादसा था, मैं कहूंगी। लेकिन इसे ठीक किया जा सकता था और हमने इसे ठीक किया।" प्रियंका बाद में सर्जरी करवाकर अपनी नाक को ठीक किया। अब प्रियंका की सफलता हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है।

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल एसएस राजामौली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसमें वे महेश बाबू के साथ एसएसएमबी29 फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म एक दो-पार्ट वाली महाकाव्य कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग 2026 तक चलेगी। इसका पहला पार्ट 2027 में और दूसरा भाग 2029 में रिलीज होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में RJ के साथ दिखे चहल, अब धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखीं ये बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।