चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में RJ के साथ दिखे चहल, अब धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखीं ये बातें

Yuzvendra-Dhanashree: भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया। इस मैच में युजवेंद्र चहल, RJ महवश के साथ नजर आए। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इन खबरों के बीच धनश्री वर्मा का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 10:30 PM
इन सबके बीच अब धनश्री वर्मा का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मात दी। इस पल का गवाह स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक बने। वहीं इन हजारों दर्शकों में युजवेंद्र चहल भी शामिल थे, लेकिन इस बार वो अकेले नहीं थे। धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। इस मैच में युजवेंद्र जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, उनका नाम RJ महवाश है।

वहीं मैच के बाद यूजी और RJ महवाश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इन सबके बीच अब धनश्री वर्मा का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धनश्री वर्मा ने शेयर किया पोस्ट


धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में धनश्री ने लिखा, "महिला को हमेशा दोष देना फैशन में रहा है।" इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। चहल और महवश की वायरल तस्वीरों के बाद धनश्री के इस रिएक्शन ने दोनों के बीच रिश्तें की अफवाहों को और भी तूल दे दिया है

भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान नजर आए

बता दें दुबई स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान आरजे महवश के साथ देखा गया था। जिसके बाद से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। महवश ने भी मैच से कई पोस्ट शेयर की, जिसमें एक वीडियो भी था, जिसमें वह और चहल के साथ नजर आ रही है। पोस्ट के कैप्शन में महवश ने लिखा, "कहा था ना जीता के आऊंगी मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं!।"

इससे पहले भी दिखे है साथ में

यह पहली बार नहीं है जब चहल और महवश के बीच रिश्ते की अफवाहें उठी हैं। जनवरी में, उनकी क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिससे उनके डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि महवश ने पहले इन अफवाहों को बेबुनियाद कहा था, लेकिन हाल ही में वायरल हुई नई तस्वीरों ने फिर से उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाए हैं।

कब हुई थी चहल और धनश्री की शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के 4 साल बाद दोनों के बीच तलाक की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई है।

Gulmarg Fashion Show: डिजाइनर शिवान और नरेश ने गुलमर्ग फैशन शो विवाद के बाद मांगी माफी, उमर अब्दुल्ला ने तलब की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।