Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के घर को BMC ने किया सील

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि लापरवाह होना सही नहीं है

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
करीना कपूर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक बयान में बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घरों को सील कर दिया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक उन्होंने उचित जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके संपर्क में कितने लोग आए हैं।

मेयर ने दी चेतावनी

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने कहा है कि जब महामारी समाप्त नहीं हुई है, तो लापरवाह होना सही नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए पेडनेकर ने कहा कि अगर लोग COVID-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। घर में करीना के दो बच्चे हैं। जब कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है, तब लापरवाही ठीक नहीं है।


अभिनेत्रियों के खिलाफ जांच करेगी BMC

महापौर ने कहा कि हमने ग्रैंड हयात होटल से संपर्क किया है, जहां एक पार्टी आयोजित की गई थी और करीना इसमें शामिल हुईं। हम वहां मौजूद अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका उन खबरों की जांच करेगी कि क्या दोनों अभिनेत्रियों ने कुछ पार्टियों में शामिल होने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन किया था।

अभिनेत्रियों ने दी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी

करीना कपूर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों ने कहा कि करीना और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा वायरस की चपेट में आ गई हैं। करीना ने खुद के संक्रमित होने के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद कर रही हैं।

Maruti Suzuki Super Carry की 5 साल के भीतर 1 लाख यूनिट की बिक्री, जानें वेरिएंट और फीचर्स सहित सबकुछ

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा कि मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने सभी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को तुरंत अलग-थलग कर लिया। मुझसे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से मैं जांच कराने का आग्रह करती हूं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार और स्टाफ सभी ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं और फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि शुक्र है कि, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हूं।

बाद में अमृता अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर खुद के संक्रमित होने के संबंध में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं सभी मेडिकल निर्देशों और बीएमसी के नियमों का पालन कर रही हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करवाएं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनका परिवार और स्टाफ भी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।