Maruti Suzuki Super Carry की 5 साल के भीतर 1 लाख यूनिट की बिक्री, जानें वेरिएंट और फीचर्स सहित सबकुछ

Maruti Suzuki Super Carry पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
जानें, Maruti Suzuki Super Carry के वेरिएंट और फीचर्स सहित सबकुछ

देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी ने लॉन्च होने के 5 साल के भीतर अपने मिनी ट्रक सुपर कैरी (Super Carry) की एक लाख यूनिट की बिक्री कर एक नया मुकाम हासिल किया है। यह मिनी ट्रक 4 सिलेंडर इंजन से लैस है। कंपनी ने कहा कि पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध मारुति सुजुकी सुपर कैरी को विशेष रूप से भारत के लिए विकसित किया गया था।

मारुति सुजुकी ने भारत में सुपर कैरी की शुरुआत के साथ 2016 में कमर्शियल सेगमेंट में एंट्री किया था। भारतीय मिनी-ट्रक ग्राहकों की अनूठी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने एक सितंबर 2016 को सुपर कैरी को भारत में लॉन्च किया था।

NOV WPI DATA: नवंबर में थोक महंगाई 12.04% से बढ़कर 14.23% पर आई


मारुति सुजुकी सुपर कैरी 54kW@6000rpm तक की पावर और 98Nm@3000rpm का टार्क डिलीवर करती है। सुपर कैरी में रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, लॉक करने योग्य ग्लोवबॉक्स, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और हल्का स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं मौजूद है।

Super Carry देश में एकमात्र मिनी ट्रक है जिसमें 5 लीटर पेट्रोल टैंक के साथ ड्यूल फ्यूल S-CNG वेरिएंट है। सुपर कैरी का ग्राउंड क्लियरेंस 175 mm है। सुपर कैरी भारत में 237 से अधिक शहरों में फैले मारुति सुजुकी के 335 कमर्शियल आउटलेट के माध्यम से बेची जाती है।

Netflix ने पहली बार India में घटाए रेट, अब 199 की जगह 149 रुपये में मिलेगा प्लान

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (Marketing & Sales) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सुपर कैरी के माध्यम से हम ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। सुपर कैरी के एस-सीएनजी वेरिएंट ने 21.55 किलोग्राम के उत्कृष्ट माइलेज के साथ व्यवसायों को उनकी लाभप्रदता बढ़ाने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि सुपर कैरी ने साबित कर दिया है कि मिनी ट्रक शक्तिशाली, चलाने में आरामदायक, रखरखाव में आसान और मालिक के लिए लाभदायक हो सकते हैं और यही कारण है कि ग्राहक इसकी गुणवत्ता की पुष्टि करते हैं। हम अपने ग्राहकों को हम पर भरोसा करने और लाइट कमर्शियल व्हीकल स्पेस में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मिनी ट्रक सुपर कैरी बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।