Arjun Kapoor: शादी को लेकर क्या है अर्जुन कपूर का प्लान? खुद किया इस बात का खुलासा

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर अपनी नई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 4:23 PM
Arjun Kapoor: मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में तीनों सितारे खूब उथल-पुथल मचाते नजर हुए आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर दो बीवियों के चक्कर में उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर जब अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने अपने शादी पर खुलकर बात की।

शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने क्या कहा


ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब मीडिया ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी की प्लांस के बारे में पूछा, तो एक्टर ने कहा, "जब शादी होगी तो आपको सबको बता दूंगा। आज तो हम फिल्म की बात कर रहे हैं और इसे सेलिब्रेट करने का मौका है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी बात की है। अब मुझे मेरी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को सेलिब्रेट करने दीजिए, फिर जब मेरी शादी का वक्त आएगा, तो हम सही समय पर बात करेंगे।"

कैसी है फिल्म की कहानी

'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इसकी कहानी अर्जुन कपूर के किरदार और उसकी दो बीवियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों के चक्कर में फंसा अर्जुन एक मुश्किल सिचुएशन में फस जाते हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि, रकुल के अलावा हर्ष गुजराल, टीकू तलसानिया, शक्ति कपूर, आदित्य सील और डीनो मोरेया भी नजर आएंगे। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्टर किया है। 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में नजर आ चुके हैं।

Squid Game Season 3: खत्म हुआ इंतजार! नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की 'स्क्विड गेम 3' की रिलीज डेट, पोस्टर से खुला कहानी का राज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।