Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में तीनों सितारे खूब उथल-पुथल मचाते नजर हुए आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर दो बीवियों के चक्कर में उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं।