Chhaava के सेट पर विक्की कौशल-अक्षय खन्ना ने नहीं की एक-दूसरे से बात, अब किया ये बड़ा खुलासा

Vicky Kaushal: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chhaava: विक्की कौशल ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी और अक्षय खन्ना की आपस में कोई बातचीत नहीं होती थी

Vicky Kaushal: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की मोस्टअवेटेड फिल्म 'छावा' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों फिल्म रिलीज का इंतजार है। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज और अक्षय मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं।

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत की है, जो ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है। विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' के सेट का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

विक्की और अक्षय ने नहीं की एक दूसरे से बात


बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी और अक्षय खन्ना की आपस में कोई बातचीत नहीं होती थी। विक्की कौशल ने बताया कि, जब हम एक सीन के दौरान आपस में मिले तो हमने एक दूसरे को न गुड मॉर्निंग कहा, न हेलो नहीं कहा। वह औरंगजेब थे और मैं छत्रपति संभाजी महाराज था और हम सीधे सीन की शूटिंग में लग गए। हम दोनों के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई। यह फैसला जानबूझकर लिया गया ताकि दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन दुश्मनी और ज्यादा असली लगे।

सीन के दौरान आए आमने-सामने

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि "विक्की कौशल और अक्षय खन्ना शूटिंग से पहले कभी नहीं मिले थे। जिस दिन उनका आमने-सामने वाला सीन शूट करना था, उसी दिन दोनों पहली बार वे किरदार में मिले थे। दोनों ने आपस में कोई बातचीत नहीं की, जिससे उनके बीच का तनाव और शक्ति संघर्ष और ज्यादा असली लगने लग सके।"

क्या है फिल्म की कहानी

विक्की कौशल ने फिल्म में उनके और अक्षय खन्ना के किरदारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कहानी 'छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन दोनों तुरंत नहीं मिलते। औरंगजेब को संभाजी महाराज को पकड़ने में नौ साल लग गए थे। फिल्म में उसकी इसी तलाश को दिखाया गया है।' यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है वो मामला जिसमें सोनू सूद के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, कोर्ट ने गिरफ्तार कर पेश करने के दिए आदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।