इस एक्ट्रेस के बाथरूम की दीवार से निकली नोटों की गड्डियां, कहा – वेश्यावृत्ति से कमाए हैं

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उस दौर में उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रहती थी। ऐसे में उनकी फीस भी हाईफाई थी। लेकिन कहा जाता है कि वो हद से ज्यादा कंजूस भी थी। उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई को कई जगह छिपाए थे। इनकम टैक्स ने जब छापा मारा तो लाखों रुपये बाथरूम के दीवार से निकले थे

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
माला की शादी नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से हुई थी

अपनी दिलकश हंसी, लाजवाब एक्टिंग और मोहक अदाओं से लोगों को दीवाना बना देने वाली माला सिन्हा (Mala Sinha) ने 40 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। इन सालों में एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक फिल्में दीं। उनकी कई फिलमें सुपरहिचट साबित हुईं। 60 से 80 के दशक तक उनका नाम हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल था। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का मेलजोल ऐसा था कि जो भी देखे लट्टू हो जाता था। लेकिन इसी बीच माला सिन्हा के साथ एक ऐसी घटना हुई। जिससे उनकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई। दरअसल, उनके घर पर इंकम टैक्स का छापा पड़ा था। घर से लाखों रुपये बरामद हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1978 में माला सिन्हा के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। इस दौरान उनके घर के बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपये बरामद हुए थे। ये रकम उस दौर में बहुत बड़ी रकम थी।

वेश्यावृत्ति से कमाए रुपये


इनकम टैक्स की छापेमारी का केस कोर्ट में पहुंच गया। माला यह सोचकर परेशान हो गईं कि उनकी कमाई जब्त हो जाएगी। ऐसे में वकील और माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा के कहने पर माला सिन्हा ने कोर्ट में कबूला कि ये पैसे वेश्यावृत्ति से कमाए हैं। बता दें कि माला सिन्हा की फीस तो बहुत ज्यादा थी। ये भी कहा जाता है कि हद से ज्यादा कंजूस थी। उस दौर के कुछ पत्रकारों का ये भी कहना था कि अगर किसी का बकाया पड़ा हो तो माला सिन्हा पैसे देने में बहुत आनाकानी करती थी।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: आज शादी के अटूट रिश्ते में बंध जाएंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इतने बजे लेंगे सात फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल

खत्म हो गया करियर

माला सिन्हा के इस बयान ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। उनकी इमेज भी खराब हो गई थी। यही वजह थी कि एक्ट्रेस को काम मिलना भी काम हो गया था। बाद में माला भी अपने इस बयान से काफी टूट गईं थीं।

किससे हुई शादी ?

माला सिन्हा (Mala Sinha Husband)  की शादी नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी (Chidambar Prasad Lohani) से हुई। यह शादी 16 मार्च, 1968 में हुई थी। बता दें कि माला के लिए यूं धड़का वो भी उनके पति के लिए। दोनों की प्रेम कहानी भी नेपाल में शुरू हुई। इसके साथ ही उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे यादगार शादियों में से एक ही रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।