KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: आज शादी के अटूट रिश्ते में बंध जाएंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इतने बजे लेंगे सात फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। कपल खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक दूसरे का हाथ थामेगा। शादी की रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे मीडिया को पोज देगा

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Athiya Shetty, KL Rahul wedding LIVE UPDATES: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और अभिनेता सुनील शेट्टी की अभिनेत्री-बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज यानी 23 जनवरी को शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे मीडिया को पोज देगा। शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे।

कपल खंडाला (Khandala) में स्थित सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के फार्महाउस में एक दूसरे का हाथ थामेगा। केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में आने वाले सभी गेस्ट को फंक्शन में मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। मेहमानों को शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करने को लेकर साफ मना किया गया है।

'नो फोन पॉलिसी' 


खबरों के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की फैमिली ने 'नो फोन पॉलिसी' का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे फोटो या वीडियो ऑनलाइन पोस्ट न करें। आने वाले दिनों में मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन भी हो सकता है।

खंडाला फार्महाउस में जश्न का माहौल

सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर रविवार को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया। इस दौरान कपल ने एक संगीत समारोह की मेजबानी की जिसमें कथित तौर पर 70 मेहमानों ने भाग लिया था। सात फेरों के लिए मंडप सज चुका है। अब बस उस वक्त का इंतजार है जब अथिया और राहुल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद कपल अप्रैल के महीने में एक ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों समेत तमाम क्रिकेटर्स शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि अथिया और राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है।

साउथ स्टाइल में मेहमानों का स्वागत

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद कपल का मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Oscar Nominations: ऑस्कर 2023 नॉमिनेशन में क्या बजेगा भारत का डंका, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव इवेंट

सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।