Oscar Nominations: 24 जनवरी यानी मंगलवार को कैलिफोर्निया, बेवर्ली हिल्स से ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) के नॉमिनेशन का ऐलान होने वाला है। दर्शकों और फैंस की नजरें बेस्ट डायेरक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट पिक्चर जैसे कई अवर्ड के नॉमिनी पर टिकी हैं। रिज अहमद और एलिसन विलियम्स कल 95वें ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करेंगे।
इस बार का ऑस्कर अवार्ड भारत के लिए रोमांचक होंगे, क्योंकि चार फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है- RRR, छेलो शो, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स। कल पता चलेगा कि भारतीय फिल्में ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए चुनी जाएंगी या नहीं।
95वां ऑस्कर रविवार, 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा, ओवेशन हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर से लाइव और ABC पर और दुनिया भर में 200 से ज्यादा रीजन में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
कब देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन है?
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 95वें ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा मंगलवार को सुबह 5.30 बजे PST/8.30 बजे EST में की जाएगी। भारत में मंगलवार शाम 7:00 बजे आप नॉमिनेशन देख सकते हैं। तो आप अलार्म सेट करें और नॉमिनेशन की घोषणा देखते रहें।
कहां देखें ऑस्कर नॉमिनेशन है?
ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए Oscar.com, Oscars.org या एकेडमी के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, ट्विटर पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। पहली बार ये प्रोग्राम मेटावर्स के होराइजन वर्ल्ड्स के जरिए वर्चुअल रियलिटी में होगा।
बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी के लिए, टॉड फील्ड (टार), मार्टिन मैकडॉनघ (द बंशीस ऑफ इनिशरिन), स्टीवन स्पीलबर्ग (द फैबलमैन), डैनियल शेइनर्ट और डैनियल क्वान (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस) को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किए जाने की उम्मीद है।
बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए द फैबेलमैन्स, द बंशीज ऑफ इनिशरिन और एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स को संभावित नॉमिनेशन के तौर पर देखा जा रहा है।