अपनी दिलकश हंसी, लाजवाब एक्टिंग और मोहक अदाओं से लोगों को दीवाना बना देने वाली माला सिन्हा (Mala Sinha) ने 40 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। इन सालों में एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक फिल्में दीं। उनकी कई फिलमें सुपरहिचट साबित हुईं। 60 से 80 के दशक तक उनका नाम हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल था। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का मेलजोल ऐसा था कि जो भी देखे लट्टू हो जाता था। लेकिन इसी बीच माला सिन्हा के साथ एक ऐसी घटना हुई। जिससे उनकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई। दरअसल, उनके घर पर इंकम टैक्स का छापा पड़ा था। घर से लाखों रुपये बरामद हुए थे।
