Arijit Singh: अरिजीत सिंह की आवाज में एक ऐसा जादू है जो हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं। अरिजीत के फैंस उनकी आवाज के साथ इनकी सादगी के भी कायल है। अरिजीत के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, हैदराबाद और बेंगलुरु में शो करने के बाद अब सिंगर अपना अगला शो गुरुग्राम और मुंबई में करने जा रहे हैं। अरिजीत को फैंस उनको इतने पास से सुनने का मौका नहीं खोना चाहेंगे।
अरिजीत ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए है, जिनमें 'तुम ही हो', 'ओ सजनी रे' और 'केसरिया' जैसे कई गाने शामिल है। अरिजीत के कॉन्सर्ट की टिकट भी मिलनी शुरू हो गई है।
सिंगर अरिजीत सिंह का ये शो 2 फरवरी 2025 को गुरुग्राम में और 23 मार्च 2025 में मुंबई में है। अरिजीत के चाहने वाले उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए टिकट आज से ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट प्लैटफॉर्म पर लाइव हो गए है। यहां पर जाकर आप अपना शहर चुन कर अपने टिकट को बुक कर सकते हैं। इसमें HSBC कार्डधारक प्रीसेल के माध्यम से जल्दी इस टिकट को खरीद सकते हैं, जबकि सामान्य टिकट बिक्री 22 दिसंबर को दोपहर 1 बजे IST से शुरू होगी। जिसमें ₹2000 से लेकर ₹80,000 तक की कीमतों के टिकट मिल रहे हैं, अपने बजट के हिसाब से आप अपने लिए टिकट ले सकते हैं।
कहां -कहां होगा अरिजीत का शो
बता दें इससे पहले अरिजीत सिंह ने 30 नवंबर को बेंगलुरू में और 7 दिसंबर को हैदराबाद में परफॉर्म किए थे, जहां पर हजारों की संख्या में लोग इनको सुनने आए थे। अरिजीत के इस टूर का आयोजन ईवा लाइव और तारिश एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। अरिजीत सिंह जनवरी से अप्रैल 2025 तक देश के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे। जिसमें चंडीगढ़, कटक, जयपुर जैसे कई शहर शामिल है।