Monali Thakur: सिंगर मोनाली ठाकुर ने गुस्से में छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, आयोजकों पर कह दी ये बड़ी बात

Monali Thakur: बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी मीठी आवाज से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोनाली ठाकुर अपने लाइव शो को बीच में ही छोड़कर स्टेज से नीचे जाती हुईं नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 3:48 PM
Monali Thakur: कार्यक्रम के खराब आयोजन के कारण सिंगर मोनाली ठाकुर ने बीच में ही छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट

Monali Thakur: प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर को उनकी मधुर आवाज और दिलकश परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। सिंगर के कॉन्सर्ट्स में फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि, हाल ही में हुए एक वाराणसी कॉन्सर्ट में मोनाली को एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। कार्यक्रम के खराब आयोजन के कारण, मोनाली इस कदर परेशान हो गईं कि उन्हें बीच में ही प्रदर्शन छोड़ना पड़ा। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी।

बता दें सिंगर मोनाली का कॉन्सर्ट 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में था, जहां पर सिंगर ने खराब आयोजन के कारण शो को बीच में ही छोड़ दिया। सिंगर के कॉन्सर्ट छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मोनाली ने बीच में छोड़ा शो


22 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित कॉन्सर्ट में मोनाली और उनकी टीम काफी उत्साहित थीं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने जिस अव्यवस्था का सामना किया, उससे वह नाराज हो गईं। मोनाली ने स्टेज से ही कॉन्सर्ट छोड़ने की घोषणा की और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में मोनाली शो के दौरान होने वाले अव्यवस्थाओं के बारे में बात करती हुईं नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "मैं अपने दर्शकों का सम्मान करती हूं, लेकिन जिस तरह से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह अस्वीकार्य था।" गायिका ने आयोजकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पेशेवर ढंग से काम नहीं किया और दर्शकों तथा कलाकारों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया।

 

सिंगर ने कही ये बात

सिंगर के मुताबिक, स्टेज सेटअप ठीक नहीं था और उन्होंने इसे पैसे बर्बाद करने वाला बताया। एक वीडियो में, मोनाली कहती हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर की इतनी खराब हालत और असुरक्षित मंच के कारण वहां परफॉर्म करना उनके लिए जोखिम भरा था। गायिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन आयोजकों की लापरवाही के कारण कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। उन्होंने कहा, "इस तरह के गैर-जिम्मेदार आयोजक हमारे काम को बदनाम करते हैं"। मोनाली ठाकुर ने इस घटना से दुखी होते हुए अपने प्रशंसकों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में वह ऐसे आयोजकों के साथ काम नहीं करेंगी।

Allu Arjun: हमले के बाद घर छोड़ने पर मजबूर हुआ अल्लू अर्जुन का परिवार, गरमाता जा रहा है संध्या थियेटर का विवाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।