Get App

Monali Thakur: सिंगर मोनाली ठाकुर ने गुस्से में छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, आयोजकों पर कह दी ये बड़ी बात

Monali Thakur: बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी मीठी आवाज से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोनाली ठाकुर अपने लाइव शो को बीच में ही छोड़कर स्टेज से नीचे जाती हुईं नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 3:48 PM
Monali Thakur: सिंगर मोनाली ठाकुर ने गुस्से में छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, आयोजकों पर कह दी ये बड़ी बात
Monali Thakur: कार्यक्रम के खराब आयोजन के कारण सिंगर मोनाली ठाकुर ने बीच में ही छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट

Monali Thakur: प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर को उनकी मधुर आवाज और दिलकश परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। सिंगर के कॉन्सर्ट्स में फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि, हाल ही में हुए एक वाराणसी कॉन्सर्ट में मोनाली को एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। कार्यक्रम के खराब आयोजन के कारण, मोनाली इस कदर परेशान हो गईं कि उन्हें बीच में ही प्रदर्शन छोड़ना पड़ा। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी।

बता दें सिंगर मोनाली का कॉन्सर्ट 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में था, जहां पर सिंगर ने खराब आयोजन के कारण शो को बीच में ही छोड़ दिया। सिंगर के कॉन्सर्ट छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मोनाली ने बीच में छोड़ा शो

22 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित कॉन्सर्ट में मोनाली और उनकी टीम काफी उत्साहित थीं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने जिस अव्यवस्था का सामना किया, उससे वह नाराज हो गईं। मोनाली ने स्टेज से ही कॉन्सर्ट छोड़ने की घोषणा की और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में मोनाली शो के दौरान होने वाले अव्यवस्थाओं के बारे में बात करती हुईं नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "मैं अपने दर्शकों का सम्मान करती हूं, लेकिन जिस तरह से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह अस्वीकार्य था।" गायिका ने आयोजकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पेशेवर ढंग से काम नहीं किया और दर्शकों तथा कलाकारों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें