Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपने फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। हाल ही में सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुल कर बात करते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में सलमान अपनी पसंदीदा खाने की चीजों पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान वायरल हो रहा वीडियो करीब 8 साल पुराना बताया जा रहा है। साल 2017 में 'आप की अदालत' में रजत शर्मा से बातचीत करते हुए सलमान ने खुलकर बात की थी। सलमान ने बताया, वह 'बीफ और पोर्क' छोड़कर बाकी सबकुछ खाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह हर धर्म का सम्मान करते हैं। मेरी मां हिंदू हैं, मेरे पिता मुस्लिम हैं और मेरी दूसरी मां हेलेन क्रिश्चियन हैं। मेरी मां मेरे घर में रहती हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। मैं हर धर्म को मानता हूं। हम पूरी तरह से हिंदुस्तानी हैं।"
शाहरुख खान के साथ रिश्ते पर क्या बोले सलमान
जब शो में सलमान खान से शाहरुख खान के साथ उनके रिश्ते पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम प्यार से जुड़े हुए हैं।" वहीं जब उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया तो सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा, "हां,सलमान खान हमेशा रिलेशनशिप में रहते हैं!" बॉलीवुड के भाईजान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान इन दिनों एआर मुरुगादॉस की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज और अंजिनी धवन नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी। फैंस को इस जबरदस्त एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसे सलमान की अगली बड़ी हिट माना जा रहा है।