अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

नागपुर पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद Big B और धर्मेंद्र के बंगले पर एक बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। हालांकि, तलाशी अभियान में कुछ भी नहीं मिला। कॉलर ने ये भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोग भी मुंबई के दादर पहुंचे थे। इसके बाद जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले और धर्मेंद्र के घर के पास बम लगाए गए हैं। इसके बाद शहर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। E-Times की रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद Big B और धर्मेंद्र के बंगले पर एक बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। हालांकि, तलाशी अभियान में कुछ भी नहीं मिला।

इस बीच, India.com की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलर ने ये भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोग भी मुंबई के दादर पहुंचे थे। न्यूज पोर्टल ने ये भी बताया कि जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। दोनों अभिनेताओं के घर इन इलाकों में ही हैं।

बिग बी और धर्मेंद्र की मुंबई में प्रॉपर्टी


अमिताभ बच्चन मुंबई में पांच आलीशान संपत्तियों के मालिक हैं। उनके घरों के नाम हैं- जलसा, जनक, वत्स और प्रतीक्षा। प्रतीक्षा मुंबई में खरीदी गई बच्चन परिवार की पहली प्रॉपर्टी है। ये वो घर है, जहां अमिताभ के दिवंगत माता-पिता रहा करते थे। फिलहाल परिवार जलसा में रहता है। दूसरी तरफ धर्मेंद्र जुहू में एक बंगले में रहते हैं।

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इस बीच, काम को लेकर बात की जाए, तो अमिताभ बच्चन जल्द ही टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन के साथ 'गणपथ' में दिखाई देंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस की है।

Natu Natu: Oscar 2023 के मंच पर बजेगा ‘नाटू-नाटू’, होगा लाइव परफॉर्म

ये फिल्म इसी साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा, बिग बी की पाइपलाइन में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ 'प्रोजेक्ट के' भी है। वे दीपिका के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे।

वहीं, धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। ये फिल्म इसी साल जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।