Natu Natu: Oscar 2023 के मंच पर बजेगा ‘नाटू-नाटू’, होगा लाइव परफॉर्म

Natu Natu: 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में होने वाले ऑस्कर्स 2023 में सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव लाइव परफॉर्म करेंगे। फिल्म आरआरआर (RRR) गाना नाटू नाटू (Naatu Naatu) पर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म के बेहद पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर हर कोई थिरका रहा है। यूट्यूब पर ‘नाटू-नाटू’ को 12.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 12:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंस्टाग्राम पर भी नाटू-नाटू सॉन्ग की ताबड़तोड़ रील अपलोड हो रही है

Natu Natu: साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। इसके बाद ये गाना ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेट हुआ। वहीं अब ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ को एक और सम्मान हासिल हुआ है। 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को आयोजित होने वाले 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स नाइट में ‘नाटू-नाटू’ गाने पर सिंगर राहुल सिप्लिगुंज (Rahul Sipligunj) और काल भैरव लाइव (Kaala Bhairava) परफॉर्मेंस देंगे। यह लॉस एंजिल्स, यूसए के डॉल्बी थिएटर में होगा।

बता दें कि फिल्म के बेहद पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर भी हर कोई थिरका रहा है। यूट्यूब पर ‘नाटू-नाटू’ को 12.2 करोड़ से ज्यादा ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी इस सॉन्ग की ताबड़तोड़ रील अपलोड हो रही है।

MM किरावनी ने दिया है ‘नाटू-नाटू’ का म्यूजिक


MM कीरावनी ने ‘नाटू-नाटू’ का म्यूजिक दिया है। प्रेम रक्षित ने डांस को कोरियोग्राफ किया है। सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ने इस गाने को गाया है। फिल्म में पॉपुलर एक्टर राम चरण और एन.टी. रामा राव जूनियर ने इस पर जबरदस्त डांस किया है। ‘नाटू-नाटू’ को इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की ट्रॉफी मिल चुकी है। वहीं ऑस्कर में भी ये ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट है। इस गाने की टक्कर 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में रिहाना, लेडी गागा, मिट्स्की, David Byrne और डायने वारेन से होगी।

साउथ कोरिया का राजदूत ने अपने स्टाफ के साथ किया Natu Natu पर डांस, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

बता दें कि मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन में उस दौरान की गई थी। जब वहां रूस से जंग छिड़ी हुई थी। RRR की टीम यूक्रेन में कुछ सींस शूट करने के दौरान फंस गई थी। जिसके बाद ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन के प्रेजिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की के महल में हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।