साउथ कोरिया का राजदूत ने अपने स्टाफ के साथ किया Natu Natu पर डांस, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

भारत में साउथ कोरिया की एंबेसी के कर्माचारियों ने भी इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है। उनके इस डांस का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। बता दें RRR के गाने नाटु नाटु के गाने पर साउथ कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि साउथ कोरिया के कर्मचारी कुर्ता पहन कर नाटु नाटु पर डांस कर रहे हैं। वहीं वीडियो के हिस्से में कोरियाई दूतावास के लॉन में कोरिया के राजदूत भी इस गाने पर डांस कर रहे थे

अपडेटेड Feb 26, 2023 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साउथ कोरिया का राजदूत ने अपने स्टाफ के साथ किया Natu Natu पर डांस, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक RRR का गाना नाटु नाटु (Natu Natu) इन दिनों हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम करने के बाद अब इस गाने कि निगाहें ऑस्कर पर टिकी हुई हैं। देश से लेकर विदेश तक हर जगह लोग इस गाने के दीवाने हो रहे हैं। अब भारत में साउथ कोरिया की एंबेसी के कर्माचारियों ने भी इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है। उनके इस डांस का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

साउथ कोरिया के राजदूत ने भी किया डांस

बता दें RRR के गाने नाटु नाटु के गाने पर साउथ कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि साउथ कोरिया के कर्मचारी कुर्ता पहन कर नाटु नाटु पर डांस कर रहे हैं। वहीं वीडियो के हिस्से में कोरियाई दूतावास के लॉन में कोरिया के राजदूत भी इस गाने पर डांस कर रहे थे। वहीं वीडियो के अगले फ्रेम में दो कर्मचारियों को ओरिजनल गाने की तरह से ही रामचरण और जूनियर एनटीआर के कपड़े पहने हुए डांस करते देखे जा सकते हैं।

पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर को तोहफे में दिया मेघालया स्टोल और नागा शॉल, जानें क्या हैं इनकी खासियत और बुनाई का तरीका


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यहां तक कि खुद पीएम मोदी ने भी इस वीडियो की तारीफ की है। इसे लेकर पीएम मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। इसके अलावा कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स भी इस गाने को लेकर अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हाऊ कूल। इनका जोश बेहद पसंद आया है। इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि यह देखना वाकई में बहुत अद्भुत है। ये दोनों ही देश आपस में कई सारी सांस्कृतिक समानताएं साझा करते हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर झंडे गाड़ रही है RRR

इंटरनेशनल लेवल पर RRR अवॉर्ड्स की झड़ी लगा रही है। हाल ही में RRR को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स से नवाजा गया है। 24 फरवरी को बेवर्ली हिल्स में आयोजित पुरस्कार समारोह में नातु नातु को सर्वश्रेष्ठ गीत घोषित किया गया। इसके अलावा इस गाने को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। वहीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस गाने को पहले ही बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड मिल चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।