एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले और धर्मेंद्र के घर के पास बम लगाए गए हैं। इसके बाद शहर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। E-Times की रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद Big B और धर्मेंद्र के बंगले पर एक बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। हालांकि, तलाशी अभियान में कुछ भी नहीं मिला।
