Get App

'कौन हैं विजय वर्मा?' जब Cannes डिजाइनर्स ने बॉलीवुड स्टार को नहीं दिए कपड़े, आर्थिक तंगी में ऐसे किया था डेब्यू

Cannes 2023: 'दहाड़' एक्टर विजय वर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में धमाकेदार एंट्री को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इसके साथ ही विजय वर्मा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब करीब 10 साल पहले उन्होंने कान्स में डेब्यू किया था, तब सभी डिजाइनर्स ने उनका आउटफिट तैयार करने से मना कर दिया था। उनके पास फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहनने के लिए एक सूट तक नहीं था

Akhileshअपडेटेड May 18, 2023 पर 6:21 PM
'कौन हैं विजय वर्मा?' जब Cannes डिजाइनर्स ने बॉलीवुड स्टार को नहीं दिए कपड़े, आर्थिक तंगी में ऐसे किया था डेब्यू
Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन बुधवार को विजय वर्मा इंडियन पवेलियन के उद्घाटन में नजर आए

Cannes 2023: 'दहाड़' एक्टर विजय वर्मा अपने एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके हैं। इन दिनों वह अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'Dahaad' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके अलावा वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में अपनी उपस्थिति को लेकर भी चर्चा में हैं। फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार को विजय वर्मा इंडियन पवेलियन के उद्घाटन में नजर आए। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि वर्मा ने भी तहलका मचा दिया है। यह दूसरी बार है, जब विजय वर्मा ने फेस्टिवल में शिरकत की। पहली बार उन्होंने 2013 में फेस्टिवल में हिस्सा लिया था।

बॉलीवुड एक्टर ने 2013 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए एक दिलचस्प घटना शेयर की। एक्टर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब करीब 10 साल पहले उन्होंने कान्स में डेब्यू किया था, तब सभी डिजाइनर्स ने उनका आउटफिट तैयार करने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि डिजाइनरों को इस बारे में पता ही नहीं था कि वह कौन हैं। इसलिए उन्होंने उनके कपड़े डिजाइन करने से इनकार कर दिया।

उस वक्त विजय वर्मा इतने पॉपुलर नहीं थे और वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' की टीम के साथ गए थे। विजय वर्मा के पास तब इतने भी पैसे नहीं थे कि वह फिल्म के प्रीमियर पर पहनने के लिए टक्सिडो तक खरीद सकें। उनके पास कान्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहनने के लिए सूट तक नहीं था।

कौन हैं विजय वर्मा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें