77वें कान फिल्म फेस्टिवल (77th Cannes Film Festival) की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के सितारे इसमें शामिल होने के लिए फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पहुंचने लगे हैं। भारत के भी कई सेलेब्स इस इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) को भी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान सबका ध्यान उनके हाथ पर लगी चोट पर गया। उनके दाहिना हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ था। शोल्डर स्लिंग देख उनके फैंस काफी मायूस हो गए और उनकी टेंशन बढ़ गई। लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ में क्या हो गया है?
दरअसल, एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को टूटे हुए हाथ के साथ देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लेकिन उनकी बेटी के अच्छे व्यवहार ने फिर एक बार लोगों का दिल जीत लिया है। आराध्या ना केवल अपनी मां की मदद के लिए आगे आई, बल्कि गर्मजोशी से पपराजी का अभिवादन भी किया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
22 साल से Cannes जा रही हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय के एक हाथ में प्लास्टर था और दूसरे हाथ से उन्होंने आराध्या का सहारा लिया हुआ था। उन्होंने अपना बैग भी आराध्या को दे दिया था। मां-बेटी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए चलती नजर आईं। बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के बिना अधूरा है। वह पिछले 22 साल से लगातार इसमें शामिल हो रही हैं। हर बार अपने अलग-अलग अंदाज से चौंका देती हैं। फैंस को भी ऐश्वर्या के कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2023 में ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टिवल में सिल्वर कलर के हुड वाली ड्रेस पहनी थी।
उनकी चोट पर रिएक्ट करते हुए, कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर की है। एक फैन ने कहा कि हे भगवान, वह घायल हाथों के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में चलेंगी, भगवान आशीर्वाद दे!” एक दूसरे यूजर्स ने कहा कि मुझे आशा है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। सबसे खूबसूरत इंसान ऐश्वर्या। कान में उसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।