दुनिया के मशहूर फिल्म फेस्टिवल्स में से एक Cannes फिल्म फेस्टिवल की सेलेब्स के बीच अलग ही धूम रहती है। Cannes फिल्म फेस्टिवल महज एक अवॉर्ड फंक्शन नहीं है, इसका मकसद है यंग टैलेंट को प्रमोट करना। जहां एक तरफ इसके अवॉर्ड्स की चर्चा की जाती है तो दूसर ओर इसके रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए कई हस्तियां हर साल आती हैं। इस साल पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। दुनिया के इस मशहूर फिल्म इवेंट को ऑर्गेनाइज करने में करोड़ों का खर्च आता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कान्स में ट्रॉफी, प्राइज मनी और इस शानदार फेस्टिवल के पूरे बजट के बारे में-
Cannes फिल्म फेस्टिवल की कुल लागत
Cannes फिल्म फेस्टिवल को हर साल लगभग 30 मिलियन यूरो यानि 2 अरब 68 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया जाता है। ये सारा पैसा फ्रांस के टैक्स पेयर्स और कॉर्पोरेट स्पॉन्सर्स के द्वारा फंड किया जाता है। इस फेस्टिवल को हर साल फ्रांस के खास शहर कान्स सिटी में स्थित फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जाता है।
जीतने वाले को मिलता है लाखों का प्राइज मनी
कान्स का सबसे चर्चित अवॉर्ड है गोल्डन पाम (Palme d’Or) जिसे बेस्ट मोशन पिक्चर जीतने वाले को दिया जाता है। इस अवॉर्ड में एक Palm (खजूर) की एक लंबी पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक गोल्डन पत्ती 18 कैरेट सोने की बनी होती है जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए होती है। एक पत्ती और एक SUV की कीमत एक समान है। वहीं इस अवॉर्ड फंक्शन में दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है द ग्रैंड प्राइज (The Grand Prix) भी दिया जाता है। इन दोनों स्पेशल अवॉर्ड्स (Palme d’Or, The Grand Prix) के साथ किसी भी तरह का कैश प्राइज नहीं दिया जाता है।
The Nespresso Grand Prize उभरते हुए टैलेंट और डायरेक्टर्स को दिया जाता है, इसे जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ लगभग 12 लाख रुपए दिए जाते हैं।
The Leica Cine Discovery Prize बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 3 लाख 12 हजार रुपए का प्राइज मनी दिया जाता है। वहीं पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर Louis Roederer Foundation Rising Star Award की ओर से लगभग 4 लाख रुपए कैश प्राइज दिया जाता है।
डिस्ट्रिब्यूशन के लिए दिया जाने वाला The Gan Foundation Award मार्केटिंग स्ट्रैटजी के लिए 15 लाख रुपए देते हैं।
कान्स का मकसद है नए उभरते हुए टैलेंट को बढ़ावा देना इसलिए La Cinef कैटेगरी में फिल्म स्कूलों से भी एंट्रीज ली जाती हैं। इस अवॉर्ड में फर्स्ट प्राइज जीतने वाले को लगभग 13 लाख रुपए, सेकंड प्राइज के लिए लगभग 10 लाख और थर्ड प्राइज वाले को लगभग 6 लाख 70 हजार रुपए दिए जाते हैं।
वैसे तो Cannes फिल्म फेस्टिवल में कई तरह की खास कैटेगरीज बनाई गई हैं ताकि यंग टैलेंट को बढ़ावा मिल सके लेकिन इसकी सबसे चर्चित 8 कैटेगरीज हैं। इन कैटेगरीज में बेस्ट फिल्म, एक्टर, डायरेक्टर आदि के लिए पूरी दुनिया से एंट्रीज भेजी जाती हैं। हर कैटेगरी में आपस में कंपीट करने बाद ही असली विजेता चुना जाता है।