Chhaava Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है 'छावा' का जलवा, दूसरे दिन विक्की कौशल की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Chhaava Box Office Day 2: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का दर्शकों से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है

अपडेटेड Feb 16, 2025 पर 12:14 PM
Vicky Kaushal’s Chhaava: छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है

Chhaava Box Office Collection Day 2:  विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसके साथ ही यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।

'छावा' फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'छावा' ने भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले ही दिन इसने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई


सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई 67.5 करोड़ रुपये हो गई। वहीं फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 'छावा' ने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' के रिकॉर्ड को तोड़कर इस साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'स्काई फोर्स' ने ओपनिंग डे के दिन 15.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

किस पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। विक्की छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी येसुबाई बनी हैं। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल निभाया है।  इसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं। 'छावा' मराठा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मशहूर मराठी उपन्यास 'छावा' से प्रेरित होकर बनाई गई है।

'डर लग रहा है, भाग नहीं रहा हूं...': रणवीर इलाहाबादिया का दावा- उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की मिल रही धमकियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।