Chhaava Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसके साथ ही यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।
