Chhaava के डायरेक्टर ने बताया Rashmika Mandanna को कास्ट करने की दिलचस्प वजह! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Chhaava: रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में रश्मिका ने महारानी येसुबाई और विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म में रश्मिका मंदाना को कास्ट करने के पीछे की दिलचस्प वजह बताई है

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 8:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chhaava: छावा फिल्म में रश्मिका महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं (Photo Credit: Social Media)

Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने आने वाले फिल्म 'छावा' को लेकर काफी चर्चा में है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं।

विक्की कौशल ने इस फिल्म में संभाजी महाराज के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि उन्होंने 'छावा' के लिए रश्मिका मंदाना को ही क्यों चुना।

डायेक्टर ने क्या कहा


फिल्म 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने हाल ही में कास्टिंग को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि 'छावा' की स्क्रिप्ट पूरी होने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को लीड रोल में लेना है। उन्होंने कहा, "2021 में मैंने दिनू सर से कहा था कि ये फिल्म मैं विक्की और रश्मिका के साथ बनाना चाहता हूं।" बता दें यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महारानी येसुबाई के रोल के लिए रश्मिका परफेक्ट चॉइस

शुरुआत में यह सवाल उठा था कि रश्मिका एक मराठी महारानी का किरदार निभा पाएंगी या नहीं, क्योंकि वह साउथ इंडियन हैं। लेकिन उतेकर को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा, "उनकी आंखों में ऐसी सादगी और प्योरिटी है कि उनसे बेहतर मराठी महारानी कोई और हो ही नहीं सकती।" फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को रश्मिका के एक्टिंग और उनकी खास स्क्रीन प्रजेंस पर पूरा भरोसा है। रश्मिका महारानी येसुबाई के किरदार में एकदम परफेक्ट नजर आती है। महारानी येसुबाई का किरदार स्ट्रेंथ का प्रतीक माना जाता है, जिसको रश्मिका ने बखूबी निभाया है। यह फिल्म संभाजी महाराज पर आधारित है।

बॉलीवुड की जिस एक्ट्रेस का कभी अंडरवर्ल्ड से था कनेक्शन अब वो बनी महामंडलेश्वर, महाकुंभ में लिया बड़ा फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।