Get App

Rashmika Mandanna: इस वजह से 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च पर लंगड़ा रही थीं रश्मिका, विक्की कौशल ने की एक्ट्रेस की मदद

Rashmika Mandanna: हाल ही में सोशल मीडिया में पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को स्टेज तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें यह वीडियो 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च इंवेट का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 7:49 AM
Rashmika Mandanna: इस वजह से 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च पर लंगड़ा रही थीं रश्मिका, विक्की कौशल ने की एक्ट्रेस की मदद
Rashmika Mandanna: फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल और फिल्म की पूरी टीम के साथ रश्मिका मंदाना भी शामिल हुईं थी

Rashmika Mandanna: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छावा' का ट्रेलर 22 जनवरी को लॉन्च किया गया। यह फिल्म संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल और फिल्म की पूरी टीम के साथ रश्मिका मंदाना भी शामिल हुईं थी। रश्मिका के पैर में चोट लगी थी और वह लंगड़ाकर चल रही थीं इसके बावजूद एक्ट्रेस ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भाग लिया।

इस दौरान विक्की कौशल ने उनकी ख्याल रखते हुए नजर आए थे। रश्मिका का इवेंट में लंगड़ाते हुए चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है।

जिम करते समय लगी चोट

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में जिम करते समय उनके पैर में चोट लग गई थी। चोटिल होने के बावजूद एक्ट्रेस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में व्हीलचेयर का इस्तेमाल न करते हुए उन्होंने एक पैर पर कूदते हुए इवेंट में शामिल होना उनके काम को लेकर कमिटमेंट को दिखाता है। वहीं विक्की कौशल ने जब देखा कि रश्मिका चोट के कारण लंगड़ाकर चल रही हैं, तो एक सच्चे जेंटलमैन की तरह वह तुरंत ही उनकी मदद को आगे आए। विक्की ने रश्मिका मंदाना का हाथ थामकर उनको धीर-धीरे उन्हें स्टेज पर चढ़ने में मदद की। इसके बाद उनको आराम से कुर्सी तक पहुंचाया और बैठने में मदद की। विक्की का यह जेस्चर देख फैंस भी एक्टर की काफी तारीफ की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें