Kapil Sharma Death Threat: 'तुम पर नजर है,अगर 8 घंटे में...', कपिल शर्मा, राजपाल यादव को पाकिस्तान से मिली धमकी

Kapil Sharma Death Threat: कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि इन हस्तियों को हाल ही में 'विष्णु' नाम के एक आदमी का ईमेल मिला है

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kapil Sharma: कपिल शर्मा, राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा जैसी मशहूर हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिली है

Kapil Sharma Death Threats: टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को एक पाकिस्तानी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में राजपाल यादव ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी इसी मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि इन हस्तियों को हाल ही एक आदमी का ईमेल मिला, जिसने न केवल उन्हें धमकी दी बल्कि यह भी दावा किया कि वह उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनसे पहले सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी ऐसा ही मेल मिलने के बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस शिकायतों दर्ज कर मामले की जांच तेजी से कर रही है।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत


अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस मामले में मुबंई पुलिस ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल शर्मा के अलावा राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा जैसी मशहूर हस्तियों को भी ये धमकी मिली है। अंबोली पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से आया है मेल

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया था। ईमेल में लिखा है, "हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमें लगता है कि यह जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस संदेश को पूरी गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें।" पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम विष्णु बताया है।

ईमेल में आठ घंटे के भीतर जवाब की मांग की गई है, चेतावनी दी गई है। साथ ही लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।

'पाताल लोक 2' के स्नाइपर डेनियल की कहानी, जब उनपर किए गए एक कमेंट से पूरे शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।