Paatal Lok 2 Sniper Daniel : प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पाताल लोक' का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही ये इस वेब सीरीज, काफी सुर्खियां बटोर रही है। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के इस सीरीज का दर्शकों को 5 साल से इंतजार था। साल 2020 में सुपरहिट पहले सीजन के बाद इस बार दूसरे सीजन की कहानी भी जबरदस्त है। सीरीज के दूसरे सीजन में इस बार कई ऐसे किरदार हैं जो पिछले सीजन में नहीं थे। वहीं इस बार सीरीज में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के अलावा खतरनाक स्नाइपर डैनियल की खूब चर्चा हो रही है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सीरीज में स्नाइपर डैनियल बने शख्स और कोई नहीं, बल्कि 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग हैं।
18 साल पुराना वीडियो वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के आने के बाद से ही प्रशांत तमांग के काफी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। प्रशांत तमांग के जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, वो इस सीरीज के ना होकर करीब 18 साल पुराने हैं। आपको ये जानकर हैरान होगी कि पाताल लोक के सीजन -2 में स्नाइपर डैनियल का खतरनाक रोल निभाने वाले प्रशांत तमांग 2007 में 'इंडियन आइडल 3' के विनर रहे चुके हैं। 'पाताल लोक 2' में प्रशांत तमांग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डैनियल लेचो के रोल में, उन्होंने बिला कुछ बोले हुए एक ऐसा किरदार निभाया है, जिसे मात देना या हराना नामुमकिन सा लगता है।
स्नाइपर डेनियल उर्फ प्रशांत तमांग दार्जलिंग के रहने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'इंडियन आइडल 3' को जीतने वाले प्रशांत कोलकाता पुलिस में काम करते थे। उन्होंने बतौर कांस्टेबल कोलकाता पुलिस जॉइन की थी और यहीं वो ऑर्केस्ट्रा के लिए गाया करते थे। इसी गायकी के बदौलत प्रशांत इंडियन आइडल पहुंचे और तीसरे सीजन के विनर भी बने। प्रशांत के इंडियन आइडल में पहुंचते ही देश भर में को फेसम हो ही गए थे पर पश्चिम बंगाल में लोग उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। उन्हें जीताने के लिए जनता ने भर भर कर वोटिंग की थी। उस जमाने में वोटिंग SMS के जरिए होती थी और उसके लिए पैसे भी लगते थे। लेकिन लोगों ने उन्हें अपने पैसे खर्च करके खूब वोट किया था। इंडियन आइडल 3 को जीतने के बाद उनपर किया गए एक कमेंट से दार्जलिंग शहर में हिंसा भड़क गई थी।
इंडियन आइडल में उनकी सफलता ने तमांग को प्रसिद्धि की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। वह दुनिया के दौरे पर गए। उनकी दो एल्बमों को जारी किया गया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इंडियन आइडल 3 को जीतने के बाद उनपर किया गए एक कमेंट से दार्जलिंग शहर में हिंसा भड़क गई थी। बता दें कि प्रशांत तमांग गोरखा समाज से आते हैं। वहीं इंडिय आइडल के विनर बनने के बाद एक रेडियो शो में उनपर मजाक में चौकिदार जैसे शब्द का प्रयोग कर दिया गया था। वहीं इसके बाद दार्जलिंग शहर में हिंसा भड़क गई थी। फ़एम स्टेशन से प्रसारित हुई टिप्पणी का विरोध कर रहे लोग जब तोड़फोड़ पर उतर आए तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलियाँ दागनी पड़ी। इन प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन और दुकानों में आग लगा दी। हालत इतने खराब हो गए थे कि प्रशासन को पूरे दार्जलिंग शहर में कर्फ्यू लगानी पड़ी।
बता दें कि प्रशांत तमांग ने 2010 में नेपाली सिनेमा से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह नेपाली फिल्म 'गोरखा पलटन' में नजर आए। इसके बाद 2011 में उनकी एक और नेपाली फिल्म 'अंगालो यो माया' रिलीज हुई। साल 2016 तक वह 6 नेपाली फिल्में कर चुके हैं।