Oscar 2024 Winner List: क्रिस्टोफर नोलान को मिला पहली बार ऑस्कर, सिलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, देखिए पूरी अवॉर्ड लिस्ट

Oscar 2024 Winner List: ऑस्कर 2024 में ओपेनहाइमर सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है। फिल्म को 7 ऑस्कर मिले हैं। बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर जैसी टॉप कैटेगरीज में सबको पीछे छोड़ ओपेनहाइमर विजयी रही। 2023 में आई फिल्म ने पहले भी कई इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते थे जिसमें से एक प्रसिद्ध BAFTA अवॉर्ड भी है-

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 8:21 AM
Christopher Nolan ने ऑस्कर 2024 में बेस्ट डायरेक्शन के लिए अवॉर्ड जीता

Oscar 2024 Winner List: Dolby Theater में अवॉर्ड्स (Academy Awards) की अनाउंसमेंट का सिलसिला शुरू हो चुका है। 2023  में रिलीज हुई कुछ कमाल की क्रिएशंस को अलग-अलग कैटेगरीज में नॉमिनेशन (Oscar 2024 Nominations) के बाद अब सम्मानित किया जा रहा है। 23 कैटेगरीज (Oscar Categories) में ऑस्कर अवॉर्ड दिए जाएंगे। लॉस एंजेलिस में 96वें ऑस्कर अवॉर्ड (96th OScar) में हिस्सा लेने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। सितारों की इस महफिल के लिए एक बार फिर Jimmy Kimmel होस्ट करते नजर आए। 13 नॉमिनेशंस के साथ ओपेनहाइमर (Oppenheimer Award List) सबसे आगे रही वहीं दूसरे नंबर पर 11 नॉमिनेशंस के साथ Killers of the Flower Moon थी।

Oscar 2024 अवॉर्ड विनर्स, किसकी झोली में गिरा कौन सा अवॉर्ड-

बेस्ट पिक्चर

ओपेनहाइमर

बेस्ट डायरेक्टर

क्रिस्टोफर नोलान (ओपेनहाइमर)


बेस्ट एक्टर

सिलियन मर्फी (ओपनहाइमर)

बेस्ट एक्ट्रेस

एमा स्टोन (पूअर थिंग्स)

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग

बिली आइलिश, FINNEAS (व्हाट वाज ऐई मेड फॉर?)

बेस्ट एनिमेटेड फीचर

द ब्वॉय एंड द हेरोन

बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर

रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर)

बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस

डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ (द होल्डओवर्स)

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

द जोन ऑफ इंटरेस्ट (यूनाइटेड किंगडम)

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर

20 डेज इन मारियुपोल

बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले

एनाटॉमी ऑफ अ फॉल

बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले

अमेरिकन फिक्शन

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

वॉर इज ओवर! इंस्पायर्ट बाय द म्यूजिक ऑफ जॉन एंड योको

बेस्ट ऑरिजनल स्कोर

लुडविग गोरैंन्सन (ओपेनहाइमर)

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

गॉडजिला माइनस वन

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

होयेत वैन होयतेमा (ओपेनहाइमर)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट

द लास्ट रिपेयर शॉप

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

पूअर थिंग्स

बेस्ट फिल्म एडिटिंग

जेनिफर लेम (ओपेनहाइमर)

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग

पूअर थिंग्स

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

पूअर थिंग्स

बेस्ट साउंड

द जोन ऑफ इंटरेस्ट

ओपेनहाइमर को मिले 7 ऑस्कर

ओपेनहाइमर 7 और पूअर थिंग्स चार कैटेगरीज में जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। सिर्फ ऑस्कर ही नहीं 2023 की फिल्मों की सराहना के लिए दुनिया के दूसरे पॉपुलर अवॉर्ड्स में भी ओपेनहाइमर का ही नाम छाया रहा। गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, BAFTA और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स ने "ओपेनहाइमर" की तारीफ में पहले ही कहा था कि यह किसी भी स्टैंडर्ड से आगे निकलने वाली फिल्म है।

Oscar 2024: 20 नॉमिनीज को दिया जा रहा है 1.4 करोड़ का बैग, जानिए क्या हैं अंदर

Oscar 2024 से पहले बीते साल के विनर्स पर डाल लें एक नजर, जानिए किसने जीते थे सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।